back to top

आतंकी हमले के बाद गुजरात के पर्यटकों में कश्मीर की यात्रा रद्द करने की लगी होड़

अहमदाबाद। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर गुजरात के पर्यटकों में अपनी पूर्व निर्धारित कश्मीर यात्रा को रद्द करने की होड़ लग गई है और टूप ऑपरेटर सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पर्यटकों को पूरा पैसा वापस मिले। गुजरात के टूर ऑपरेटर्स एवं ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ने बुधवार को कहा कि विमानन कंपनियों से अनुरोध किया है कि वे श्रीनगर के लिए 30 अप्रैल के बजाय 30 जून तक टिकटों को निशुल्क रद्द करने की सुविधा प्रदान करें, जैसा कि वे पहले ही दे रही हैं।

गुजरात के पर्यटकों के लिए कश्मीर सबसे पसंदीदा घरेलू पर्यटन स्थल बन गया है, जहां 2024 में लगभग पांच लाख पर्यटक गए थे। अहमदाबाद स्थित अजय मोदी ट्रैवल्स के अजय मोदी ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि 2025 में यह संख्या पार हो जाएगी, लेकिन मंगलवार के हमले ने स्थिति बदल दी। पहलगाम में हुए हमले में मारे गए 26 लोगों में तीन गुजरात मूल के व्यक्ति थे। मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कश्मीर की अपनी योजनाबद्ध यात्राएं रद्द करा रहे हैं और टूर ऑपरेटर विमानन कंपनियों से बात कर रहे हैं ताकि 30 जून तक यात्रा रद्द करने पर उन्हें पूरा पैसा वापस मिल सके।

उन्होंने कहा, हम उन सभी लोगों को कश्मीर टूर पैकेज रद्द करने की अनुमति दे रहे हैं, जो बिना किसी रद्दीकरण शुल्क के ऐसा करना चाहते हैं। हम उन्हें बिना किसी परेशानी के, यदि वे चाहें तो, अन्य गंतव्यों का विकल्प चुनने की भी अनुमति दे रहे हैं। मोदी ने बताया कि लोगों ने 15 जून तक कश्मीर के लिए टूर पैकेज बुक कराए हैं। उन्होंने कहा, ग्राहकों के जम्मू-कश्मीर जाने की संभावना बहुत कम है, क्योंकि वे वहां की स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

एसोसिएशन ने एक बयान में कहा कि वहां भय का माहौल है और यह स्वाभाविक है कि लोग मौजूदा परिस्थितियों में कश्मीर की यात्रा पर आगे नहीं बढ़ेंगे। उसने विमानन कंपनियों से 30 जून तक बुक किए गए टिकटों पर रद्दीकरण शुल्क माफ करने का अनुरोध किया है। अक्षर ट्रैवल्स के मनीष शर्मा ने बताया कि गुजरात के पर्यटकों के लिए कश्मीर सबसे लोकप्रिय गंतव्य बन गया है और 15 जून तक के पैकेज बुक हो चुके हैं। उन्होंने कहा, टूर ऑपरेटर के रूप में हम पर्यटकों को हर संभव तरीके से सहायता प्रदान कर रहे हैं, चाहे वह रद्दीकरण, विस्तार या धन वापसी का मामला हो।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...