back to top

सर्जरी के बाद अमिताभ ने कविता पोस्ट की, दृष्टि हीन हूं, दिशाहीन नहीं

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आंखों की सर्जरी के बाद बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक कविता साझा करते हुए कहा कि वह अभी दृष्टिहीन, लेकिन दिशाहीन नहीं। एक मार्च को अभिनेता की आंख की सर्जरी हुई।

अभिनेता ने कविता में प्रशंसकों का भी उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। गुरुवार को अपने आधिकारिक ब्लॉग पर पोस्ट की गई कविता में, बच्चन ने लिखा, हूँ दृष्टिहीन ,पर दिशाहीन नहीं मैं, हूँ सुविधाहीन, असुविधाहीन नहीं मैं। सहलाने वालों की, मृदु है संगत, बहलाने वाले सब, यहाँ सुसज्जित। स्वस्थ रहने का प्यार मिलाअ हृदय प्रफुल्लित आभार खिलाअ कुछ क्षण के लिए हूँ मैं समयबद्ध, प्रार्थनाओं के लिए हूँ मैं करबद्ध। हाँ हूँ करबद्ध, सदा मैं करबद्ध।

अभिनेता ने सोमवार को कहा था कि उनका बेहतरीन इलाज किया जा रहा है। बच्चन ने कहा, ‘इस उम्र में आंख की सर्जरी नाजुक होती है और सटीक देखभाल की जरूरत होती है। सबसे अच्छा काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।’ उन्होंने निर्देशक विकास बहल के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग से पहले पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जताई। बच्चन की चार फिल्में आने वाली हैं, जिनमें ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘मईडे’, ‘चेहरे’ और ‘झुंड’ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...