back to top

हमले के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घबराई हुई हैं, घर से कर रही है काम : कपिल मिश्रा

नयी दिल्ली । दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गंभीर शारीरिक चोट आई है और हमले के बाद वह घबरायी हुई हैं, लेकिन अपने आवास से काम कर रही हैं। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है जिसका गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। मिश्रा ने बुधवार सुबह गुप्ता से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद, मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री को गंभीर शारीरिक चोटें आई हैं और उन्हें आराम की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि वह बुधवार से अपने आवास से ही काम कर रही हैं। कपिल मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, वह पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है। उनकी शारीरिक चोटें गंभीर हैं और वह सदमे में हैं।

मंत्री ने दावा किया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और तस्करी सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था। आरोपी ने उनके आवास की रेकी की थी और उसके फोन से मिले दो वीडियो इस बात को साबित करते हैं। मुख्यमंत्री पर बुधवार को उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...