back to top

सीएम के सख्त निर्देश के बाद बाइकर्स गैंग पर कसेगा शिकंजा

लखनऊ। अब गैंग बना कर हाई-ब्रीड बाइकों पर सुनसान सडकों पर तेज रफ़्तार का रोमांच लेना युवाओं को भारी पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाइकर्स गैंग पर सख्ती से नियंत्रण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोलिंग कार्य में किसी भी प्रकार शिथिलता न बरती जाए। बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि हर जिले में और हर थाने में एक महीने टॉप-10 की सूची बनाते हुए उसके सम्बन्ध में कार्यवाही की जाए। सभी सार्वजनिक स्थलों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, वित्तीय संस्थानों आदि पर प्रभावी ढंग से सीसीटीवी कैमरे कार्यशील रहें और इनके डाटा रिकॉर्डिंग को भी हर हाल में सुरक्षित रखने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

योगी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर अफवाहों आदि के सम्बन्ध में सजगता व सतर्कता बरती जाए। बाल एवं महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। पॉक्सो से सम्बन्धित प्रकरणों पर तेजी से कार्य हुआ है। इसमें और भी तेजी लायी जाए। उन्होंने आजमगढ़, प्रयागराज, मथुरा, अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व अपराध के सम्बन्ध में राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। इन पर प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में अच्छा काम हुआ है। अब यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार शौचालय विहीन न रहे। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार शिथिलता व शिकायत पाए जाने पर जिलाधिकारी, सीडीओ, डीपीआरओ की जवाबदेही तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निराश्रित गोवंश, गोशालाओं के निर्माण व रख-रखाव के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निराश्रित गोवंश की ईयर-टैगिंग सुनिश्चित की जाए। उनके लिए पर्याप्त चारे व पानी आदि की व्यवस्था हो। राज्य सरकार ने इस सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए 900 रुपए प्रतिमाह प्रति गोवंश दिए जाने की व्यवस्था की है। सड़कों पर गोवंश घूमते न पाए जाएं।

गोशालाओं में केयर टेकर की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित हो। इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी निरन्तर समीक्षा व निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि गोवंश व गोशालाओं की सुरक्षा के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। गो-तस्करी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। किसानों तथा अन्य नागरिकों को गो-पालन के लिए प्रेरित किया जाए।

योगी ने निर्देश दिए कि तालाबों को स्वच्छ रखा जाए। जल संरक्षण व संचयन की व्यवस्थाएं की जाएं। 01 अप्रैल से जनगणना का कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके तहत फीडिंग का कार्य पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किए जाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इनसे सम्बन्धित पोर्टल पर सही और सभी आंकड़े फीड किए जाएं। निराकरण तभी समझा जाए, जब शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा नगर आयुक्त स्तर पर आईजीआरएस तथा सीएम हेल्प लाइन के सन्दर्भ में खराब स्थिति वाले जनपदों के अधिकारियों को सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित सभी किसानों को अनिवार्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए जाएं। इसके सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी तथा पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...