back to top

चोट से उबरने के बाद करियर को फिर पटरी पर लाने में जुटे गुरजपनीत सिंह

बेंगलुरु । चेतेश्वर पुजारा को शून्य पर आउट करने से लेकर नेट्स पर विराट कोहली को गेंदबाजी करने तक, गुरजपनीत सिंह पिछले साल अगले स्तर की चुनौती के लिए तैयार थे लेकिन ग्रोइन की चोट ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मैदान से दूर कर दिया। इस चोट के कारण उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल 2025 सत्र से हटना पड़ा और उनकी जगह डेवाल्ड ब्रेविस ने ली।

लेकिन अब धीरे-धीरे गुरजपनीत का करियर पटरी पर लौट रहा है जिसका सबूत यहां चल रही दलीप ट्रॉफी में दक्षिण क्षेत्र के लिए दो पारियों में लिए गए आठ विकेट हैं। तीसरे दिन के खेल के बाद गुरजपनीत ने कहा, मैं बस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं। हमेशा एक दिन में कम से कम 20 ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद करता हूं। मुझे अपने कार्यभार को भी प्रबंधित करना है और हर गेंद पर अपना शत प्रतिशत देना है, चाहे मैं थका हुआ हूं या नहीं।

आक्रामक रजत पाटीदार के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की उसमें उनकी मेहनत और क्रिकेट की समझदारी साफ दिखाई दे रही थी। पाटीदार 115 गेंदों में 101 रन की पारी के दौरान अपर कट का अच्छा इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन गुरजपनीत को मध्य क्षेत्र के कप्तान की बल्लेबाजी में अधीरता नजर आई। गुरजपनीत ने कहा, मैंने सोचने की कोशिश की… वह (पाटीदार) हमेशा गेंद को कनेक्ट करने की कोशिश कर रहा है, हमेशा गेंद को खेलने की कोशिश कर रहा है क्योंकि उसने अधिक गेंद नहीं छोड़ी। मैं सोच रहा था कि उसमें यश (राठौड़) जितना धैर्य नहीं है।


उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि हम उसे कुछ अच्छे बाउंसर कर सकते हैं। मुझे पता था कि कुछ बाउंड्री लगेंगी लेकिन वह बल्ला भी चलाएगा और शायद किनारा लग जाए या कुछ और हो जाए। गुरजपनीत ने कहा, फिर 2-3 ओवर मैंने उसे बाउंसर फेंके और हमने कैच के लिए डीप स्क्वायर लेग, फाइन लेग पर एक क्षेत्ररक्षक रखा। जब कप्तान (मोहम्मद अजहरुद्दीन) स्पिनर लाना चाहते थे तो मैंने उनसे एक और ओवर के लिए कहा और अगली ही गेंद पर वह आउट हो गया।

तमिलनाडु का यह तेज गेंदबाज 2022 से चोटों से परेशान रहा है जिसकी शुरूआत पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव से हुई थी। गुरजपनीत ने कहा, उस साल टीएनपीएल के दौरान मुझे पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी। चोट से वापसी करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि आपको अपनी ताकत भी बनाए रखनी होती है और कई अन्य क्षेत्रों में भी आपको कमी महसूस होगी क्योंकि आपका शरीर पहले जैसा नहीं रहता। उसी लय में आने में अधिक समय लगता है।

उन्होंने कहा, जब मैं वापस आया तो मैं फिटनेस से जूझ रहा था। मैं अधिक ओवर नहीं कर पा रहा था इसलिए धीरे-धीरे, दिन-ब-दिन मैंने स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच और फिजियो के साथ मिलकर जो भी जरूरी था वह किया और इससे मुझे टीएनपीएल 2023 में खेलने में मदद मिली और यह एक अच्छा सत्र रहा। वर्ष 2024 की शुरूआत 26 साल के गुरजपनीत के लिए शानदार रही जब उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में अनुभवी बल्लेबाज पुजारा को शून्य पर आउट कर दिया। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 22 रन देकर छह विकेट चटकाए।

उन्हें 2024 के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले नेट गेंदबाजÞ के रूप में चुना गया जहां उन्होंने कोहली के खिलाफ काफी अभ्यास किया और कोहली ने इस तेज गेंदबाज को कुछ बहुमूल्य टिप्स दिए। लेकिन जब राष्ट्रीय स्तर पर उन पर ध्यान दिया जा रहा रहा था तभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उन्हें ग्रोइन की चोट लगी। इस वजह से उन्हें आईपीएल 2025 से बाहर होना पड़ा।

गुरजपनीत ने कहा,सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुझे ग्रोइन में परेशानी हुई। कहीं-कहीं जकड़न बार-बार आती रहती थी। फिर मैंने दो-तीन महीने के लिए फिर से रिहैबिलिटेशन शुरू किया। उन्होंने कहा, आईपीएल के दौरान मुझे थोड़ी जकड़न थी और दौड़ने में भी दिक्कत हो रही थी। लेकिन मौजूदा दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन ने 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले उन्हें काफी हद तक निश्चिंत कर दिया है। गुरजपनीत ने कहा, अब मुझे लगता है कि मैं बेहतर हो रहा हूं और दिन-ब-दिन बेहतर होता जा रहा हूं। और उम्मीद है कि आने वाला सत्र मेरे लिए अच्छा रहेगा।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...