back to top

फिल्म भोंसले के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद सारे मलाल दूर हो गए : मनोज बाजपेई

मुंबई। अभिनेता मनोज बाजपेई ने कहा कि उनके करियर में कई ऐसे मौके आए जब उन्हें उन किरदारों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार नहीं मिलने का अफसोस हुआ, जो उनके दिल के करीब थे लेकिन फिल्म भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने के बाद अब उनका यह मलाल दूर हो गया है।

अभिनेता मनोज बाजपेई को फिल्म भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उनके साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष को फिल्म असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की गई थी। बाजपेई ने पीटीआई-भाषा से कहा, कई मौकों पर, मेरे कई प्रशंसनीय किरदारों के लिए… जो मेरे दिल के बेहद करीब थे और जिन पर मुझे बेहद गर्व था.. उनके लिए मुझे सम्मानित नहीं किया गया। मेरे प्रशंसकों ने, जिन्हें मेरे काम के बारे मे पता था, इसका विरोध भी किया… लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा।

उन्होंने कहा, मुझे हमेशा से पता था कि एक दिन भगवान मुझ पर मेहरबान होगा। वह कई वर्षों से जारी मेरे संघर्ष को देखेगा। वह मुझे जरूर इसके लिए कोई तोहफा देगा… फिल्म भोंसले को 2018 में कई फिल्म महोत्सवों में प्रदर्शित किया गया था। भारत में पिछले साल डिजिटल मंच सोनी लिव पर यह फिल्म रिलीज हुई थी। बाजपेई को 1998 में आई फिल्म सत्या के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता की श्रेणी में भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...