back to top

अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अहमदजई के अगले सप्ताह भारत आने की संभावना

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदजई के 27 जुलाई से तीन दिवसीय दौरे पर भारत आने की संभावना है। विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ रही आक्रामकता के बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए उनकी यात्रा महत्वपूर्ण है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनरल अहमदजई अपने समकक्ष जनरल एमएम नरवणे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल समेत शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। एक सूत्र ने बताया, अफगानिस्तान के सेना प्रमुख 27 जुलाई को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आने वाले हैं। उनका 30 जुलाई को लौटने का कार्यक्रम है। इस दौरे के दौरान रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान होगा।

 

अमेरिका द्वारा एक मई से सैनिकों की वापसी शुरू करने के बाद देश भर में अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए तालिबान द्वारा व्यापक हिंसा का सहारा लेने की पृष्ठभूमि में अफगानिस्तान अपने सुरक्षा बलों को मजबूत करने के लिए प्रमुख सहयोगियों से संपर्क साध रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अपनी वायु शक्ति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे अफगानिस्तान को कम से कम पांच सैन्य हेलीकॉप्टर प्रदान किए हैं।

 

पिछले महीने राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जनरल यासीन जिया की जगह जनरल वली मोहम्मद अहमदजई को नया सेनाध्यक्ष नियुक्त किया था। यह पता चला है कि जनरल अहमदजई अपने सुरक्षा बलों की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए भारत से सैन्य साजो-सामान की आपूर्ति की मांग कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...