back to top

ट्विटर पर योगी ने लहराया परचम टॉप टेन में बस दो ही मुख्यमंत्री

लखनऊ। ट्विटर पर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के राजनेताओं में अपनी बादशाहत कायम रखी है। ट्विटर द्वारा जारी सालाना रिपोर्ट के अनुसार 2019 में सूबे में योगी ऐसे नेता हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा ट्वीट किये गए।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी इस सूची में शामिल है, लेकिन वह योगी से तीन पायदान नीचे हैं। जहां योगी, देश के सबसे ज्यादा चर्चित नेताओं की सूची में 5वे स्थान पर हैं, वहीँ अखिलेश 8वे पायदान पर हैं। खास बात यह है की योगी और केजरीवाल को छोड़ कर देश के किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री का नाम इस सूची में नहीं है।

देश के सबसे ज्यादा चर्चित शख्सियतों (पुरुषों की श्रेणी) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दुसरे नंबर पर हैं। राहुल गांधी के बाद गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल क्रमश तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। खास बात यह है कि रेल मंत्री पियूष गोयल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अखिलेश, पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सब योगी के पीछे हैं।

वैसे योगी और अखिलेश के अलावा यूपी से कोई भी नेता इस सूची में जगह नहीं बना पाया है। कुछ ‘सोशल मीडिया फ्रेंडली’ मंत्री जैसे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, खादी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू भी अपनी जगह नहीं बना पाए। हालांकि अखिलेश प्रशंसकों या यह कह ले कि ‘फोल्लोवेर्स’ की संख्या में अभी भी अखिलेश योगी से आगे हैं। जहां अखिलेश के ट्विटर पर 10.3 मिलियन फोल्लोवेर्स हैं, वहीँ योगी के 5.9 मिलियन प्रशंसक हैं। पिछले साल तो अखिलेश ने इस श्रेणी में न सिर्फ योगी, बल्कि देश के कई बड़े नेताओं, जैसे राहुल गांधी, शिवराज सिंह चौहान और लालू प्रसाद यादव को भी पछाड़ दिया था।

अगर महिला नेताओं की बात करें तो अभी तक की अवधारणा के विपरीत केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने ट्विटर की रिपोर्ट के अनुसार नंबर एक पर आ कर सबकों चौंका दिया है। इस सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियका गांधी, जो समय-समय पर केंद्र और प्रदेश सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरती रहतीं हैं, वह दुसरे स्थान पर हैं। अगर सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो केवल मायावती का ही नाम लिस्ट में हैं। मायावती ‘टॉप टेन’ राजनेता (महिला) में 8वे स्थान पर हैं।

इस सूची में एक नाम जो खास है वह है पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का है। बता दें कि स्वराज की इसी अगस्त में मृत्यु हो गयी थी। सुषमा स्वराज के बाद क्रमवार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पहले कांग्रेस और अब शिव सेना की नेता प्रियंका चतुवेर्दी, कांग्रेस नेता अलका लाम्बा, बसपा मुखिया मायावती, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मेहबूबा मुफ़्ती और आप नेता आतिशी के नाम हैं।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ इसी साल सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले मुख्यमंत्री के तौर पर नंबर एक का तमगा हासिल किया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीछे चौपड़ दिया, जो ‘मूड ऑफ़ द नेशन’ सर्वे में 6वे पर खिसक गयी हैं। इस सर्वे में मुख्यमंत्रियों का मूल्यांकन उनके काम के आधार पर किया गया हैं। इसमें विकास पुरुष कहलाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार 10वी पायदान पर हैं। जबकि अरविन्द केजरीवाल, देवेंद्र फडणवीस और नवीन पटनायक 8वे स्थान पर रहे।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...