back to top

अभिनेता सलमान खान 55 साल के हुए, 2020 को बताया बेहद खराब साल

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने 2020 को बेहद खराब साल बताते हुए रविवार को अपना जन्मदिन बेहद सादे तरीके से मनाने का निर्णय लिया। अभिनेता अपने 55वें जन्मदिन पर परिवार और दोस्तों के साथ पनवेल के फार्महाउस पर हैं। यहां उन्होंने मीडिया के चुनिंदा कर्मियों के साथ बातचीत की और केक काटा।

खान ने संवाददाताओं से कहा, इस साल कोई उत्सव नहीं है। सिर्फ मैं और मेरा परिवार ही यहां है। इस साल मेरा मन जन्मदिन का उत्सव मनाने का नहीं है क्योंकि यह सभी के लिए खराब साल रहा है और फिल्म जगत के कई लोगों का निधन हो गया। इसलिए यह उत्सव का समय नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे महामारी के बीच कोविड-19 नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि सभी खुश रहें, स्वस्थ और सुरक्षित रहे तथा मास्क पहनें। अपना हाथ धोते रहें और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते रहें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें। अभिनेता ने कहा है कि वह आशा करते हैं कि 2021 सभी के लिए अच्छा वर्ष रहे।

हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियां उनके जन्मदिन के अवसर पर जुटीं थीं, जिसमें उनके पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान, बहन अल्विरा अग्निहोत्री, अभिनेता सुनील ग्रोवर, सूरज पंचोली, जहीर इकबाल, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत अन्य लोग शामिल थे। शनिवार को सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से अपील की थी कि महामारी के मद्देनजर वे उनके घर के बाहर उपनगर बांद्रा में जमा न हों।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...