back to top

सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा को लेकर श्रमिकों के लिए बनेगी कार्य योजना : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 15 जून तक एक करोड़ लोगों को रोज़गार दिलाने की मुहीम रंग लाने लगी है। ग्राम्य विकास विभाग ने अब तक 51 लाख से ज़्यादा कामगारों व श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया है। योगी ने कहा है कि कामगारों व श्रमिकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार कार्य योजना तैयार करेगी। राज्य सरकार सभी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसी मकसद से सरकार द्वारा इनकी स्किल मैपिंग कराई गई है। उन्होंने सभी श्रमिकों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए इनके राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए।

योगी की टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास ने उनको बताया कि अब तक 51 लाख से ज़्यादा कामगारों व श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया है। केंद्र सरकार की केंद्रीय रोज़गार गारंटी परिषद के पूर्व सदस्य संजय दीक्षित ने बताया कि प्रदेश में मनेरगा के तहत तकरीबन 1.8 कार्ड धारक हैं। इनमे से आधे या 85 लाख कार्ड धारक सक्रिय हैं। पिछले दो महीनों में तकरीबन 15 नए मज़दूरों को जोड़ा गया है, और उनमे से ज़्यादातर प्रवासी कामगार व श्रमिक हैं।

ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा जाए

योगी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के मकसद से उन्हें ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा जाए। इसके लिए अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने जैसी गतिविधियों के तहत उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। इसके अलावा अचार, मुरब्बा, पापड़, सिलाई आदि गतिविधियों के तहत रोजगार की काफी सम्भावनाएं मौजूद हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जाए।

लगातार माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोविड एवं नाॅन कोविड अस्पतालों में डाॅक्टर्स, नर्स तथा अन्य पैरामेडिक स्टाफ राउण्ड लें। वे मरीज के घरवालों से संवाद भी स्थापित करें। उन्होंने पैरामेडिक स्टाफ की लगातार माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए इनका लगातार सेनिटाइजेशन कराया जाए। रोज बेडशीट बदली जाए। मरीजों को पीने के लिए गुनगुना पानी दिया जाए। साथ ही, उन्हें गर्म व ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाए।

निगरानी समितियों को लगातार सक्रिय रखा जाए

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि निगरानी समितियों को लगातार सक्रिय रखा जाए। इन्हें सक्रिय रखकर ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने फोर्स मेें इन्फेक्शन को रोकने के सभी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित क्वारंटीन सेन्टरों तथा कम्युनिटी किचन को सक्रिय रखा जाए। इनकी साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन का काम लगातार किया जाए।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...