back to top

हर जिले में कोविड-19 टेस्टिंग लैब बनाने की कार्य योजना पेश की जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में कोविड-19 टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाने की कार्य योजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार देर रात अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड प्रभावित 11 जिलों गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, अलीगढ़, मुरादाबाद, बुलन्दशहर, झांसी तथा बस्ती के नोडल अधिकारियों से बात की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 01 लाख 01 हजार 236 बेड की संख्या को जून माह के अन्त तक डेढ़ लाख तक करने का लक्ष्य पूरा किया जाए। किसी भी रोगी को कोविड या नॉन-कोविड अस्पताल में पहुंचने पर जांच के लिए इंतजार न करना पड़े। उसकी मेडिकल स्क्रीनिंग के प्रबन्ध 15 से 30 मिनट के भीतर सुनिश्चित करते हुए आगे की कार्रवाई की जाए। योगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों तथा अन्य सम्बन्धित चिकित्सा संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क और वहां पर इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स आक्सीमीटर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने नोडल अधिकारियों से वहां के कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति और उससे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इन सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में आगामी रविवार तक रुककर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी अपनी रिपोर्ट से शासन को अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य तथा चिकित्सा तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग समन्वय बनाते हुए समयबद्ध ढंग से कार्रवाई निश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी भी जगह पर भीड़ एकत्रित न हो। यातायात नियमों का पालन हो। इस सम्बन्ध में रैण्डम चेकिंग करते हुए प्रभावी कार्वाई की जाए।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...