back to top

जनता के प्रति सभी प्रतिनिधियों की जवाबदेही : भूपेंद्र सिंह चौधरी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्षों और सदस्यों के दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को गाजियाबाद में उद्घाटन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जवाबदेही जनता के प्रति है इसलिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने, समझे तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की संस्कृति में लोक दरबार के प्रति जवाबदेही, विनम्रता तथा अनुशासन समाहित है, जो भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नेताओं को अन्य राजनैतिक दलों से अलग पहचान देते है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्षों एवं सदस्यों के साथ संवाद करते हुए कहा कि जनता के बीच रहकर ऐतिहासिक व साहसिक निर्णयों के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच संवाद करें। गरीब, किसान, गांव, गली, मोहल्लों, मजरों, टीलों, चौपालों तक संवाद व सम्पर्क से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचाने का काम करना है। प्रतिदिन का लक्ष्य तय करते हुए नये लोगों को संगठन तथा विचारधारा से जोड़ने का कार्य करना है। भाजपा जितनी अधिक मजबूत होगी, अन्त्योदय की विचारधारा उतनी ही मजबूत होगी और साथ ही गरीब और किसान की आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था से महिलायें राजनैतिक रूप से भी सशक्त हुई हैं और उनकी निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास हुआ है। जिससे पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी बढ़ी है। पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आधी आबादी तक पहुंचाने का माध्यम जिला पंचायत की महिला अध्यक्ष व सदस्य है।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, महापौर सुनीता दयाल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा में हंगामा, तीन बार के बाद बैठक दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के...

टाटा पावर को 324 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एसईसीआई से मिला ठेका

नयी दिल्ली। टाटा पावर को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) से महाराष्ट्र के भिवपुरी स्थित अपनी 1,000 मेगावाट पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना...