back to top

कोचिंग नहीं, जीवन निर्माण का पथ-प्रदर्शक है ‘अभ्युदय’ : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश के युवा सपने देखें। इन सपनों को साकार करने के लिए कदम बढ़ाएं। सपना चाहे सिविल सेवा हो या नीट, जेईई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का, सरकार सबके लिए बेहतरीन कोचिंग देगी। अब प्रदेश का एक भी युवा, स्तरीय गाइडेंस के अभाव में सफलता से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ‘अभ्युदय’ महज एक कोचिंग नहीं, बल्कि जीवन निर्माण का पथ प्रदर्शक है। युवा पूरे मन से अपनी हौसलों की उड़ान भरें, सफलता के हर संसाधन सरकार मुहैया कराएगी।

मुख्यमंत्री, सोमवार को अपने आवास पर आयोजित ‘अभ्युदय टाउनहॉल’ कार्यक्रम में सिविल सेवा, नीट, जेईई, सीडीएस और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए स्तरीय मार्गदर्शन दिलाने वाली अभिनव योजना ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ अवसर पर युवाओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में मंडल स्तर पर शुरू ही रही ‘अभ्युदय कक्षाओं’ को समय के साथ परिष्कृत करते हुए जिलों तक विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि अभ्युदय कक्षाओं में देश-दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी उपलब्ध होगी। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीएसीएस जैसी सेवाओं के लिए सफल हो चुके वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। सिविल सेवा, नीट, जेईई, बैंकिंग, एनडीए, सीडीएस आदि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शिक्षक भी उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को लेकर सप्ताह भर से कम समय में 50 लाख से अधिक युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह को मुख्यमंत्री ने योजना की सुखद शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि योजनांतर्गत 5 लाख युवाओं ने पंजीयन कराया है, जिसमें आॅनलाइन परीक्षा के आधार पर करीब 50 हजार का चयन आॅफलाइन कक्षाओं के लिए हुआ है। यह कक्षायें बसंत पंचमी से सभी 18 मंडलों पर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार चलेंगी। जबकि शेष प्रतियोगी छात्र आॅनलाइन पोर्टल पर वर्चुअल कक्षाओं का लाभ उठा सकेंगे।

टाउनहॉल में प्रदेश के सभी जिलों से वर्चुअली जुड़े प्रतियोगी छात्रों को मुख्यमंत्री योगी ने सफलता के मंत्र भी दिए। उन्होंने सफलता के लिए भाग्य भरोसे न बैठने की सीख देते हुए अपना उदाहरण दिया। कहा कि वह योगी हैं, किंतु अपने कर्म और पुरुषार्थ पर भरोसा करते हैं। उन्होंने युवाओं को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता’ को मंत्र के रूप में आत्मसात करने का आहृवान किया। सीएम योगी ने वैदिक संदेश ‘आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वत:’ का उदाहरण भी दिया और सकारात्मक भाव के साथ सभी अच्छे कल्याणकारी विचारों को ग्राह्य करने की सीख दी।

मुख्यमंत्री ने अभ्युदय योजना को ऊजार्वान युवाओं को समर्पित किया और वैदिक सूक्त ‘यतो अभ्युदय नि:श्रेयस सिद्धि स धर्म:’ को संदेश दोहराते हुए कहा कि धर्म वह है, जिससे हम सांसारिक और पारलौकिक उन्नति सिद्ध कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना इसी भावना से पूरित है। टाउनहॉल में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इस अभिनव प्लेटफार्म को बहुप्रतीक्षित बताया, तो समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने इसे ‘अंत्योदय’ का माध्यम कहा। पद्मश्री से विभूषित लोकप्रिय शिक्षक प्रो. एचसी वर्मा ने अभ्युदय योजना को अभिनव, अनुपम और अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भरता की भावना का पोषक है। शिक्षक केवल राह दिखाता है, ब्रह्मंड की तलाश शिष्य को स्वयं करनी होगी।

इस अभिनव कोचिंग में आनलाइन स्टडी मैटेरियल और लेक्चर आदि तो उपलब्ध होंगे ही, आफलाइन क्लास में आईएएस और पीसीएस परीक्षा के लिए प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस, आईएफएस (वन सेवा), पीसीएस अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। जबकि एनडीए और सीडीएस की परीक्षा के लिए प्राचार्य, उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल द्वारा गाइडेंस मिलेगी। यह नहीं, नीट, जेईई, बैंक पीओ, एसएससी और टीईटी आदि परीक्षाओं के लिए भी कक्षाएं चलेंगी। तय व्यवस्था के अनुसार, विभिन्न विषयों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भी अतिथि व्याख्याता के तौर पर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा, परीक्षा की तैयारी से संबंधित टिप्स सामग्री, पुस्तकों आदि से संबंधी मार्गदर्शन देते हुए वीडियो अपलोड होगा। लाइव सेशन एवं सेमिनार भी होंगे। ई-लर्निंग प्लेटफार्म पर छात्र अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न भी सबमिट कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...