back to top

वर्ल्ड कप को लेकर एबी डिविलियर्स बोले- चौथे नंबर के लिए परफेक्ट हैं विराट कोहली  

नयी दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का मानना है कि विश्व कप में भारत के लिये चौथे नंबर पर विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं क्योंकि वह मध्यक्रम में हर भूमिका निभाकर पारी के सूत्रधार बन सकते हैं।

युवराज सिंह के क्रिकेट से संन्यास के बाद से भारत को चौथे नंबर के लिये सही विकल्प नहीं मिला है। दो महीने बाद भारत में वनडे विश्व कप होना है और इस क्रम को लेकर बहस जारी है। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हम अभी भी यह बात कर रहे हैं कि भारत के लिये चौथे नंबर पर कौन उतरेगा। मैने सुना है कि विराट उतर सकता है। मैं भी इसका समर्थक हूं।

उन्होंने कहा, विराट चौथे नंबर के लिये परफेक्ट हैं। वह पारी का सूत्रधार बन सकता है और मध्यक्रम में हर भूमिका निभाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, हमें पता है कि उसे तीसरे नंबर पर उतरना पसंद है। उसने अपने सारे रन उसी क्रम पर बनाये हैं लेकिन आखिर में अगर टीम आपसे कोई विशेष भूमिका चाहती है तो आपको उसे निभाना होता है।

कोहली ने चौथे नंबर पर भी 39 पारियों में 1767 रन बनाये हैं। वह हालांकि आखिरी बार चौथे नंबर पर जनवरी 2020 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले थे। एशिया कप के लिये लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम से बाहर किये जाने से निराश डिविलियर्स ने कहा, चहल को बाहर किया गया है। चयनकर्ताओं ने संकेत दे दिये हैं कि वे किसे चुनेंगे। मैं इससे निराश हूं। युजी उम्दा गेंदबाज है और टीम में लेग स्पिन का विकल्प होना ही चाहिये।

यह भी पढ़े— चंद्र मिशन के बाद इसरो सूर्य मिशन के लिए तैयार, दो सितंबर को आदित्य-एल 1 करेगा लांच

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...