back to top

उप्र में कुल 1507 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 1,299 का चल रहा इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 56 जिलों से अब तक 1,507 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसमें से 45 जनपदों में 1,299 लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के बाद अब एसजीपीजीआई लखनऊ, मेरठ एवं इटावा मेडिकल कॉलेज में भी पूल टेस्टिंग का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रदेश के 11 जनपदों में कोरोना के सक्रिय मामले नहीं हैं। प्रदेश के 56 जिलों से अब तक 1,507 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 45 जनपदों में 1,299 मामले सक्रिय हैं यानि इनका इलाज चल रहा है। अब तक 187 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं जबकि 21 लोगो की मौत हुई है।

प्रदेश में 1,584 लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया है तथा 11,826 लोगों को संस्थागत पृथवास में रखा गया। उन्होंने बताया कि लखनऊ के केजीएमयू के बाद अब एसजीपीजीआई लखनऊ, मेरठ एवं इटावा मेडिकल कॉलेज में भी पूल टेस्टिंग (कई संदिग्धों का नमूना एक साथ मिलकार जांच किया जाता है और संयुक्त नमूने में वायरस मिलता है तो प्रत्एक की अलग-अलग जांच की जाती है)का कार्य प्रारम्भ हो गया है। पूल टेस्टिंग में 812 नमूनों की जांच की गई है।

प्रसाद ने बताया कि जांच के लिए 3,737 नमूने भेजे गए तथा बैकलॉग मिलाकर 3,955 जांच किए गए हैं। प्रसाद ने कहा, ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम लोगों को सही समय पर सही चिकित्सा दें ताकि वे उपचारित होकर, स्वस्थ होकर घर लौट सकें। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के सदस्यों या उनके संपर्क में आने की वजह से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 938 है।

साथ ही कहा कि इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि सावधान रहना है। प्रसाद ने कहा, लोग चेहरे को ढक रहे हैं, मास्क लगा रहे हैं। हमें इसका भी लाभ मिल रहा है। यही वजह है कि नए मामलों के बढ़ने की दर स्थिर हो गई है। प्रमुख सचिव ने बताया कि पृथक वार्ड में 1,584 मरीज हैं जबकि 11, 826 मरीज पृथकवास में हैं। हमारे पास इस समय 16, 869 पृथक वास के बिस्तर हैं जबकि दस हजार एकांतवास के बिस्तर हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...