back to top

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 मामले सामने आए, मृतक संख्या 3,867 हुई

नई दिल्ली। देश में रविवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई जहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नए मामले सामने आए और 147 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,31,868 हो गए जबकि बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 3,867 पर पहुंच गई है। मंत्रालय के बुलेटिन के मुताबिक 73,560 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 54,440 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, करीब 41.28 प्रतिशत मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शनिवार सुबह से जिन 147 लोगों की मौत हुई है उनमें से 60 महाराष्ट्र में, 27 गुजरात में, 23 दिल्ली में, नौ मध्य प्रदेश में, सात राजस्थान में, पांच तमिलनाडु में, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में चार-चार, तीन उत्तर प्रदेश में, एक-एक मरीज की मृत्यु आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उत्तराखंड और झारखंड में हुई। अब तक संक्रमण से देश में कुल 3,867 मरीजों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 1,577 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में, 829 मरीजों की मौत गुजरात में हुई है।

मध्य प्रदेश में यह संख्या 281 है, पश्चिम बंगाल में 269 और दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 231 है। राजस्थान में संक्रमण के कारण 160 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 155 की, तमिलनाडु में 103 की और आंध्र प्रदेश में 56 लोगों की मौत हुई। कोविड-19 के कारण तेलंगाना में मृतक संख्या 49, कर्नाटक में 42 और पंजाब में 39 पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में 21 लोगों की, हरियाणा में 16 की, बिहार में 11 की, ओडिशा में सात की, केरल, झारखंड तथा असम में चार-चार लोगों की मौत हुई। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई, उत्तराखंड में दो लोगों की मौत हुई और मेघालय एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 47,190 मामले महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 15,512, गुजरात में 13,664 और दिल्ली में 12,910 मामले हैं। राजस्थान में संक्रमण के 6,742 मामले, मध्य प्रदेश में 6,371 मामले, उत्तर प्रदेश में 6,017 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 3,459 मामले, आंध्र प्रदेश में 2,757 मामले और बिहार में 2,380 मामले हैं। पंजाब में संक्रमितों की संख्या 2,045, तेलंगाना में 1,813, कर्नाटक में 1,959, जम्मू-कश्मीर में 1,569 और ओडिशा में यह संख्या 1,269 है। हरियाणा में कोविड-19 के 1,132 मामले, केरल में 795 मामले, झारखंड में 350 मामले और असम में 329 मामले अब तक सामने आए हैं।

उत्तराखंड में 244 मामले और चंडीगढ़ में 225 मामले और छतीसगढ़ में संक्रमण के 214 मामले हैं। त्रिपुरा में 189 मामले, हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के 185 मामले, गोवा में 55 मामले, लद्दाख में 49 मामले, अंडमान-निकोबार में 33 मामले सामने आए हैं। मणिपुर में संक्रमण के 29 मामले और पुडुचेरी में कोविड-19 के रोगियों की कुल संख्या 26 है। मेघालय में 14 मामले, दादरा-नागर हवेली में दो मामले, अरुणाचल प्रदेश तथा सिक्किम में संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

स्पेन ने 16 साल बाद दोहराया इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 19 जुलाई (रविवार) को खेले...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...