back to top

देश में कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत, 18,563 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 17,400 हो गई। वहीं, संक्रमण के 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,85,493 पर पहुंच गई। भारत में लगातार पांचवे दिन कोविड-19 के 18000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। एक जून से अभी तक 3,94, 958 मामले सामने आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने कहा, मरीजों के ठीक होने की दर 59.43 प्रतिशत है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में छह-छह, बिहार में पांच, हरियाणा में चार, केरल, ओडिशा, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। महाराष्ट्र और दिल्ली के पिछले दिनों के आंकड़ों का मिलान करने के बाद जारी किए गए नए आंकड़ों की वजह से 17 जून को कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,003 बताई गई थी। इन आंकड़ों में उन लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी मौत का कारण पहले कोविड-19 नहीं बताया गया था।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 30 जून तक 88,26, 585 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 2,17,931 लोगों की जांच मंगलवार को की गई थी। कोविड-19 से अभी तक 17,400 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,855 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 2,742, गुजरात में 1,846, तमिलनाडु में 1,201, उत्तर प्रदेश में 697, पश्चिम बंगाल में 668, मध्य प्रदेश में 572, राजस्थान में 413 और तेलंगाना में 260 लोगों की मौत हुई।

कर्नाटक में कोविड-19 से 246, हरियाणा में 236, आंध्र प्रदेश में 187, पंजाब में 144, जम्मू कश्मीर में 101, बिहार में 67, उत्तराखंड में 41, ओडिशा में 25 और केरल में 24 लोगों ने जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से झारखंड में 15, छत्तीसगढ़ में 13, असम और पुडुचेरी में 12-12, हिमाचल प्रदेश में 10, चंडीगढ़ में छह, गोवा में तीन और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उसने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,74,761 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 90,167, दिल्ली में 87,360, गुजरात में 32,557, उत्तर प्रदेश में 23,492, पश्चिम बंगाल में 18,559 और राजस्थान में 18,014 मामले सामने आए। तेलंगाना में 16,339, कर्नाटक में 15,242,आंध्र प्रदेश में 14,595, हरियाणा में 14,548 और मध्य प्रदेश में 13,593 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 10,043, असम में 8,227, जम्मू-कश्मीर में 7,497 और ओडिशा में 7,065 हो गए।

पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,568 जबकि केरल में 4,442 मामले सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,881, छत्तीसगढ़ में 2,860, झारखंड में 2,490, त्रिपुरा में 1,388, गोवा में 1,315, मणिपुर में 1,234, लद्दाख में 973 और हिमाचल प्रदेश में 953 मरीज है। पुडुचेरी में संक्रमण के 714, नगालैंड में 459, चंडीगढ़ में 440, तथा दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 213 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 191, मिजोरम में 160, अंडमान-निकोबार द्वीप में 97, सिक्किम में 89 जबकि मेघालय में 52 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...