back to top

महाराष्ट्र के पालघर जिले में इमारत का एक हिस्सा ढहने से मां और बच्चे की मौत, नौ लोग घायल

पालघर (महाराष्ट्र) । महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में 13 साल पुरानी अवैध इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 24 वर्षीय महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। घायलों को मुंबई के बाहरी हिस्से में स्थित इलाकों और नालासोपारा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि दमकलकर्मियों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर बचाव अभियान में जुटी है।

अधिकारी ने बताया कि वसई तालुका विरार में नारंगी रोड पर स्थित चार मंजिला रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा मंगलवार आधी रात 12 बजकर पांच मिनट पर पास की एक चॉल पर गिर गया। वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने मलबे से अब तक 11 लोगों को निकाला है जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं और उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया है।

पालघर के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि रमाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा पास की चॉल पर गिर गया। उन्होंने बताया कि मलबे में कई निवासी फंस गए। कदम ने कहा, हमने 24 वर्षीय आरोही ओंकार जोविल और एक वर्षीय उत्कर्षा जोविल को दुर्भाज्ञ से खो दिया है। दोनों मलबे के नीचे बेहोश पाई गई थीं और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायलों को विरार और नालासोपारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कदम ने कहा, हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मलबे में कोई भी फंसा न रहे। हम उन्नत उपकरणों और प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की मदद से तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। वीवीएमसी के एक प्रवक्ता ने दुर्घटनास्थल पर मीडियाकर्मियों को बताया कि एनडीआरएफ की दो टीम मलबा हटाने और यह पता लगाने के लिए काम कर रही हैं कि मलबे में कोई और व्यक्ति फंसा है या नहीं।

उन्होंने कहा,इमारत अवैध है, इसके दो हिस्से हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इस त्रासदी से इमारत के निवासियों द्वारा आयोजित होने वाली गणेश उत्सव समारोह की योजना फीकी पड़ गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और वहां जारी बचाव कार्य के प्रयासों को सुगम बनाने के लिए घटनास्थल के चारों ओर अस्थायी अवरोधक लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इंजीनियर यह पता लगाने के लिए इमारत के शेष हिस्सों का भी आकलन कर रहे हैं कि और खतरा तो नहीं है। कदम ने कहा, हम इमारत के ढहने का कारण और आस-पास की इमारतों की संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करने के लिए नगरपालिका अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों से निवासियों को अस्थायी रूप से बाहर निकाल दिया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...