back to top

उन्नाव में गंगा नदी पर बने ब्रिटिशकालीन पुल का एक हिस्सा गिरा

उन्नाव। पिछले चार वर्षों से बंद ब्रिटिश काल में बना और कानपुरउन्नाव को जोड़ने वाला ऐतिहासिक गंगा पुल का एक हिस्सा मंगलवार तड़के अचानक गंगा नदी में गिर गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। वर्ष 2021 में पुल की स्थिति खराब होने के बाद इसको आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था जिससे पुल के गिरने के दौरान किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। स्थानीय निवासी आशू अवस्थी ने बताया कि मंगलवार भोर में दो बजे के बाद पुल के दो खंभों के बीच का हिस्सा गंगा में गिर गया।

स्थानीय निवासियों का दावा है यह पुल 1874 में अवध एंड रूहेलखंड रेलवे लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाया गया था। स्थानीय निवासी पंडा राजू ने बताया कि पुल को 2021 में दरारें आने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कानपुर की तरफ से 2, 10, 17 और 22 नंबर की कोठियों में गहरी दरारें पाई गई थीं जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पांच अप्रैल 2021 को इस पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पुल बंद करते समय पुल के दोनों ओर दीवारें बनाकर इसे सील किया गया था।

पुल का गिरा हुआ हिस्सा भोर पहर गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुल की स्थिति के वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। गंगा किनारे रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारी सुबह आए थे जिन्होंने टूटे हिस्से के पास जाकर कुछ देर रुक कर मुआयना किया और उसके बाद वापस चले गए। इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

चीन में कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत, कई मजदूर खदान में फंसे हैं

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ। इस दौरान करीब 247 श्रमिक खदान...

मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल करके...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

बकरीद : नवाबों के शहर में सेवइयों से सजने लगे बाजार

लखनऊ। ईद उल अजहा के त्योहार के लिए बकरामंडियों के साथ-साथ शहर की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अमीनाबाद, चौक, नक्खास समेत शहर...

संघर्ष की रेखाओं से सृजन के रंग तक : शीला शर्मा का कला-संकल्प

सामूहिक सांस्कृतिक धरोहर बन जाते हैंलखनऊ। कभी-कभी कोई कला केंद्र केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट से निर्मित भवन नहीं होता, बल्कि वह मनुष्य की...

रस्सी भूटान से गुरुद्वारा आलमबाग साहिब पहुंचे पांच पावन

पावन स्वरूप बहुत ही गंभीर हालात में रखे गये गये थेलखनऊ। रस्सी भूटान इलाका लखनऊ में पिछले कई वर्षों से सिन्धी समाज द्वारा गुरुद्वारा...

समर कैंप में बच्चों को दिए गये मेडल एवं प्रमाण-पत्र

मंदिर की विशेषताओं से अवगत कराया गयालखनऊ। इस्कॉन, लखनऊ में चल रहे किड्स समर कैंप का सातवाँ एवं अंतिम दिवस अत्यंत उत्साह, आनंद और...

गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चे सम्मानित

इस परीक्षा में 147 बच्चों ने भाग लियालखनऊ। आज रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में सिख यूथ एसोसिएशन...

गोपालराम गहमरी की स्मृति में चली जासूसी कथाओं पर चर्चा

चैनल लांचिंग के संग सही काव्य रसधार लखनऊ। गहमर की साहित्य सरोज संस्था की ओर से जासूसी कहानियों पर यहां प्रेस क्लब में आयोजित परिचर्चा...