back to top

अवध फेस्टिवल पर सजेगी संगीत सितारों की यादगार महफिल

शान, मिठुन, इमरान, माहिरी, हरिओम सहित आठ को ब्रजेश पाठक देंगे नौशाद सम्मान
लखनऊ। यहां 30 नवम्बर को गोमतीनगर विस्तार के होटल हिल्टनगार्डन में हुनर क्रिएशन्स क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अवध फेस्टिवल में बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत की दुनिया के चमकते सितारों को नौशाद सम्मान से नवाजा जायेगा। इस अवसर पर संगीत की शानदार महफिल भी सजेगी।
एसोसिएश के संयोजक जफर नबी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गायक शान, संगीतकार मिठुन, सितारवादक संगीतकार इमरान खान, गायिका माहिरी बोस, गायिका प्रियंका बर्वे, अंतरा नन्दी, प्रशासनिक अधिकारी हरिओम और रंगकर्मी सुरेश शर्मा को नौशाद सम्मान से अलंकृत करेंगे। समारोह की अध्यक्षता प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम करेंगे। उक्त अवसर पर माहिरी बोस गजलें सुनाएंगी तो प्रियंका बर्वे नौशाद के फिल्मी नगमों का रस बरसाएंगी, जबकि अंतरा नन्दी युवाओं को लुभाने वाले गीत प्रस्तुत करेंगी। सुप्रसिद्ध गायिका अनन्दिता चटर्जी भी लाजवाब गीत पेश करेंगी। इस अवसर पर मध्य कमान के कमाण्डर और अन्य उच्चाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में फेस्टिवल में शरीक होंगे। इससे पहले हुनर क्रिएशन्स क्राफ्ट एसोसिएशन विख्यात सरोद वादक अमजद अली खां, संतूरवादक शिवकुमार शर्मा, अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनीए गायिका रेखा भारद्वाज, गायक सोनू निगम, गजलगो तलत अजीज और रेखा सूर्य जैसे विश्वविख्यात कलाकारों को आमंत्रित कर उनके कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित कर चुका है। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों और चिकन कारीगरों के उत्थान के लिए और अनेक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुका है। गांधी जयंती पर आयोजन के अतिरिक्त पहले विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के मकसद से पर्यावरण और पर्यटन पर स्तरीय वाद.विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुका है।

RELATED ARTICLES

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...

स्थापना दिवस पर शहर की कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। जन समस्या मेला समिति भारत द्वारा आयोजित 11वाँ स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह (मिशन जन सुनवाई चौपाल कार्यक्रम) आज लखनऊ स्थित इंटरनेशनल बौद्ध...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...