back to top

खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों का एक साथी गिरफ़्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पंजाब पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त दल ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पंजाब पुलिस और लखनऊ पुलिस के संयुक्त दल ने सोमवार को वांछित अभियुक्त जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को लखनऊ के विकास नगर इलाके में गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का संबंध खालिस्तान समर्थक आतंकवादी परमजीत सिंह पम्मा और मलतानी सिंह से है। परमजीत इस वक्त इंग्लैंड में और मलतानी जर्मनी में रहकर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इन दोनों पर पंजाब में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां करने तथा आतंक को बढ़ावा देने की साजिश रच के शांति और धार्मिक सहिष्णुता को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस का दावा है कि परमजीत और मलतानी ने जगदेव सिंह को किसी बड़ी राष्ट्र विरोधी गतिविधि को अंजाम देने के लिए तैयार किया है और उनके द्वारा मुहैया कराए गए धन से उसने अपने साथी जगरूप सिंह के साथ मध्य प्रदेश से असलहे और कारतूस खरीदे हैं। पंजाब पुलिस जगरूप को रविवार को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि जगदेव पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है। वह इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2020 में गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...