back to top

एसटीएफ से मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, मुख़्तार अंसारी का था शूटर

मथुरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बुधवार सुबह राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में मारा गया। एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को एक लाख के इनामी बदमाश पंकज यादव के मथुरा के फरह क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार यादव को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यादव मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि यादव उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी और बिहार में शहाबुद्दीन गैंग के लिए कथित तौर पर भाड़े पर हत्या करवाता था। सूत्रों के मुताबिक, यादव पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे जघन्य अपराधों में 36 मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने बताया कि यादव अगस्त 2009 में मऊ में हुए ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह राम सिंह मौर्य और उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतीश की मार्च 2010 में हुई हत्या मामले में भी आरोपी था।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...