back to top

राम मंदिर पर किसी अन्य की पोस्ट को शेयर करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ। पुलिस ने किसी व्यक्ति को बदनाम करने के मकसद से राम मंदिर से संबंधित उसकी पोस्ट को शेयर करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला की शिकायत पर राजधानी के हजरतगंज थाने में 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिकायत में कहा गया है कि 17 अगस्त को देखा गया कि प्रशांत कनौजिया नामक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैण्डल (ऐट दि रेट पीजेकनौजिया) से राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की है, जिसे तिवारी जी का आदेश है बताया गया। ऐसा तिवारी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस तरह की पोस्ट शांति भंग कर सकती हैं। एफआईआर के मुताबिक प्रशांत कनौजिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा420 और आईटी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच, सुशील तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि वह हिन्दुत्व के साथ है ना कि फर्जी पोस्ट के साथ। पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बुधवार को बताया कि पत्रकार कनौजिया को आपत्तिजनक पोस्ट के सिलसिले में दिल्ली से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पिछले साल जून में कनौजिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे तत्काल जमानत पर रिहा करने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद लखनऊ जेल से रिहा कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...