back to top

यूपी में कोरोना के 9,587 नए मामले, 36 और मरीजों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोविड-19 से 36 और लोगों की मौत हुई है जबकि 9,587 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए और कहा कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक राज्य में टीका उत्सव आयोजित किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में संक्रमण के 9,587 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,63,991 हो गई जबकि पिछले 24 घंटे में 36 मौतों के बाद मृतकों की कुल संख्या 9,039 तक पहुंच गई है। प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 48,306 है। इनमें से 22,904 संक्रमित पृथक वास में हैं तथा 835 संक्रमित निजी अस्पतालों में और बाकी सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 1.97 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 3.63 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। प्रसाद के मुताबिक राज्य में कोविड-19 रोधी टीकों की 81 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश दिए और कहा कि कोविड-19 के उपचार की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद तथा सहारनपुर जिलों में प्राथमिकता के आधार पर लक्षित आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीके की खुराक देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक टीका उत्सव मनाए जाने का आह्वान किया है।

इसके तहत पूरे प्रदेश में टीका उत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने टीका उत्सव के सफल आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सुरक्षित दूरी तथा मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूकता तथा कोरोना से सम्बन्धित अन्य आवश्यक विचार-विमर्शों के उद्देश्य से राज्यपाल की उपस्थिति में तीन दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है।

आगामी 11 अप्रैल को राज्यपाल और वह स्वयं (मुख्यमंत्री) राजनीतिक दलों के अध्यक्षों तथा सदन के दलीय नेताओं के साथ, 12 अप्रैल को समस्त महापौर एवं पार्षदों के साथ तथा 13 अप्रैल को धर्मगुरुओं के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इन आयोजनों के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में 300 बेड का कोविड अस्पताल संचालित किया जाए। एरा मेडिकल कॉलेज तथा टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया जाए।

योगी ने कहा कि यह व्यवस्था बनाई जाए जिसके तहत लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तथा कानपुर नगर के सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में एक दिन में 50 प्रतिशत कर्मी ही काम पर आएं। उन्होंने इस सम्बन्ध में रोस्टर बनाकर उसे लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन दो लाख कोरोना नमूनों का परीक्षण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कुल परीक्षण में एक लाख नमूने आरटीपीसीआर विधि से अवश्य किए जाएं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...