back to top

दूसरे राज्यों से यूपी के लिए चल चुकी 9 ट्रेनें : अवस्थी

-15,46,896 अकुशल श्रमिकों को मिला मनरेगा में कार्य

-बेहतर ढंग से संचालित की जाये डोर स्टेप डिलीवरी

-मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का प्रत्येक दशा में हो पालन

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी से बाहर रह रहे कामगारों व श्रमिकों को लाने के लिए विभिन्न राज्यों से 9 ट्रेनें चल चुकी है। दस से अधिक ट्रेनें हजारों प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को लेकर सूबे में आ चुकी है।

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में लगभग 65 हजार कामगारों एवं छात्र-छात्राओं को लाया गया या एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों से 10 से अधिक ट्रेनें प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आ चुकी हैं तथा आज 5-6 ट्रेनें आने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों से 9 ट्रेनें चल चुकी हैं तथा 6 और ट्रेनों के चलने पर सहमति हो चुकी है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बात के सख्त निर्देश दिए है कि बाहर से आ रहे किसी भी प्रवासी श्रमिक को परेशानी न उठानी पड़ें। बाहर से आ रहे श्रमिकों को सूबे में काम मिलने की कोई दिक्कत न हो इसके लिए इन्हें राज्य में ही कार्य दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में प्रदेश में 58,906 ग्राम पंचायतों में से 37,694 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिसमें 15,46,896 अकुशल श्रमिक कार्य कर रहे हैं। मनरेगा के तहत कार्यरत अकुशल श्रमिकों की संख्या के आधार पर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।

अवस्थी ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, डोर स्टेप डिलीवरी तथा सप्लाई चेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉक डाउन के दौरान यह व्यवस्था सुचारू रूप से कार्य कर रही है। इसे आगे भी इसी तरह बेहतर ढंग से संचालित किया जाए, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि मंडियों में समय सारणी बनाते हुए कार्य संचालित किया जाए, जिससे वहां भीड़ एकत्र न हो। मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का प्रत्येक दशा में पालन कराया जाए। साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि लोग मास्क अथवा फेस कवर पहनकर ही आएं।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...