back to top

भारत में कोविड-19 के 86,961 नए मामले, कुल मामले 54,87,580 हुए

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 86,961 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़ कर 54,87,580 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 43,96,399 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ कर अब 80.12 प्रतिशत हो गई।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक कुल 54,87,580 मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,130 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 87,882 हो गई। आंकड़ों के अनुसार मृत्यु दर गिर कर 1.6 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी 10,03,299 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 18.28 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार हुए थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या पार करने में केवल 11 दिन लगे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 सितम्बर तक कुल 6,43,92,594 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,130 लोगों की मौत हुए है, उनमें से सबसे अधिक 455 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 101, उत्तर प्रदेश के 94, पश्चिम बंगाल के 61, तमिलनाडु के 60, आंध्र प्रदेश के 57, पंजाब के 56, दिल्ली के 37, हरियाणा के 29, मध्य प्रदेश के 27, गुजरात के 17, केरल के 16, जम्मू-कश्मीर, असम तथा राजस्थान के 14-14, उत्तराखंड तथा छत्तीसगढ़ के 13-13, ओडिशा के 10, तेलंगाना तथा गोवा के नौ-नौ, त्रिपुरा के छह, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के चार-चार, बिहार तथा सिक्किम के तीन-तीन और मणिपुर तथा झारखंड के दो-दो लोग थे।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 87,882 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 32,671 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 8,811, कर्नाटक के 8,023, आंध्र प्रदेश के 5,359, उत्तर प्रदेश के 5,047, दिल्ली के 4,982, पश्चिम बंगाल के 4,359, गुजरात के 3,319, पंजाब के 2,813 और मध्य प्रदेश के 1,970 लोग शामिल हैं। वहीं राजस्थान में 1,336, हरियाणा में 1,149, तेलंगाना में 1,042, जम्मू-कश्मीर में 1,001, बिहार में 864, ओडिशा में 701, छत्तीसगढ़ में 677, झारखंड में 617 असम में 562, केरल में 535 और उत्तराखंड में 491 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पुडुचेरी में 462, गोवा में 351, त्रिपुरा में 245, चंडीगढ़ में 123, हिमाचल प्रदेश में 120, मणिपुर में 57, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 52, लद्दाख में 49, मेघालय में 36, सिक्किम में 28, नगालैंड में 15, अरुणाचल प्रदेश में 13 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...