back to top

देश में छह राज्यों से आए कोविड-19 के 85 प्रतिशत नए मामले

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों के 85.51 प्रतिशत मामले हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,404 नए मामले सामने सामने आए।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9,855 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले साल 18 अक्टूबर को 10,259 मामलों के बाद संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 2765 मामले सामने आए जबकि पंजाब में 772 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्वरूप वाले मामलों की संख्या 242 हो गई है।

देश में 1,73,413 उपचाराधीन मरीज हैं जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.55 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में उपचाराधीन मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम में उपचाराधीन मामलों की संख्या में गिरावट आई है। हालांकि महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में इसी अवधि में उपचाराधीन मामले बढ़े हैं।

देश में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब तक 1,08,26,075 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे तक अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 3,23,064 सत्र में टीके की 1.66 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई। इनमें 67,90,808 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 28,72,725 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे के 58,03,856 कर्मियों को पहली खुराक और 4,202 को दूसरी खुराक दी गई।

विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के 1,43,759 लोगों तथा 60 साल से ज्यादा उम्र के 10,00,698 लोगों को पहली खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 47 वें दिन (तीन मार्च) करीब 10 लाख खुराक दी गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 89 लोगों की मौत हो गई। मौत के 88.76 प्रतिशत मामले छह राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 42 लोगों की मौत हो गई। केरल में 15 और पंजाब में 12 लोगों की मौत हो गई।

पिछले 24 घंटे में 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। इनमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, पुडुचेरी, असम, लक्षद्वीप, नगालैंड, सिक्किम, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

रोहित शर्मा के बल्ले ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, लेकिन इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज

लंदन। रोहित शर्मा ने 138 रन की आक्रामक पारी खेल कर आलोचकों को करारा जवाब दिया लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के बावजूद लॉर्ड्स में...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

शमीम इरफ़ानी के स्वास्थ्य का हाल जानने नेपाल के मरकज़ुत-तौहीद प्रतिनिधिमंडल का आगमन

कोल्हुई बाजार/महराजगंज। प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान एवं दाई (धर्मप्रचारक) शमीम इरफ़ानी मदनी (इस्लामिक दावत सेंटर, अफीफ़, सऊदी अरब) के स्वास्थ्य का हाल जानने और उनसे...

वर्षायोग की भव्य स्थापना, उमड़ा श्रद्धा का हुजूम

लखनऊ। आनंदमय पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) के वषार्योग (चातुर्मास) स्थापना महोत्सव का आयोजन...