back to top

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 817 नए मामले, कुल संख्या 24,825 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 महामारी के 817 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 24,825 हो गई है। इसके साथ ही 17 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 735 तक पहुंच गई है। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि अब तक राज्य महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 735 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में 17 रोगियों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के कुल 817 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6,869 है।

राज्य में अब तक 17,221 लोग कोविड-19 को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं और ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 69.36 हो गया है। प्रसाद ने बताया कि राज्य में बुधवार को कुल 24,890 नमूनों की जांच की गई।

RELATED ARTICLES

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का कुल कारोबार 50,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी...

सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी,कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...

बंगाल की जीवंत लोकचित्र परंपरा का लखनऊ में प्रदर्शन

कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र पर प्रदर्शनीलखनऊ। भारतीय लोक एवं पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत को जनसामान्य तथा नई पीढ़ी तक पहुँचाने के...

मंच पर कलाकारों ने बिखेरे लोक कला के रंग

भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशालालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसायटी, लखनऊ द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार कुर्मांचल नगर लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय...

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में उछाल

मुंबई । वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार...