back to top

स्मार्ट फोन से लैस होंगी 80 हजार आशा बहुएं

लखनऊ में होगा ‘आशा सम्मेलन’, सीएम देंगे स्मार्ट फोन

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ कही जाने वाली आशा बहनें अब स्मार्ट फोन से लैस होंगी। योगी सरकार करीब 80 हजार आशा बहनों को स्मार्ट फोन देने जा रही है। अक्टूबर के दूसरे पखवारे में लखनऊ में प्रदेशस्तरीय आशा सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशा बहनों को स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना काल में आशा बहनों ने जिस तरह ग्राउंड जीरो पर रहते हुए काम किया, वह सराहनीय और प्रेरणास्पद है। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात आशा बहुएं ग्रामीण इलाकों की गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी सहित स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके द्वारा उपलब्ध डेटा सरकार की नीतियों को तैयार करने का बड़ा आधार होते हैं। अभी आशा बहनों को डेटा की मैनुअल फीडिंग करने की व्यवस्था है, जो बेहद जटिल है। ऐसे में स्मार्ट फोन से लैस कर इन्हें तकनीक से जोड़ा जाना आवश्यक है।

 

इससे आशाओं को दैनिक कामकाज में सुविधा तो मिलेगी ही, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता भी आयेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में 1,23,000 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया है। तकनीक से जुड़कर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का कामकाज सरल हुआ है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आशा सम्मेलन आयोजित करने के भी निर्देश दिये हैं। तैयारी है कि अक्टूबर के दूसरे पखवारे में यह सम्मेलन आयोजित किया जाये। विभाग इसकी तैयारियों में जुट भी गया है। सीएम ने यह भी निर्देश दिये कि डेंगू, डायरिया, कॉलरा सहित विभिन्न वायरल बीमारियों से बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किये गये हैं। सर्विलांस को बेहतर करते हुए हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। योगी ने कहा कि त्योहारों का समय प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पर्यावरण प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...