back to top

483 जिलों में कोरोना मरीजों के लिए 7740 विशेष स्वास्थ्य केंद्र तय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश के 483 जिलों में 7,740 कोविड-19 के मरीजों के लिए विशेष केंद्रों की पहचान की गई है। मंत्रालय के मुताबिक महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य आधारभूत ढांचा उपलब्ध है।

कोविड-19 प्रबंधन के लिए समर्पित जन स्वास्थ्य केंद्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच), समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी) और समर्पित कोविड देखभाल केंद्र (डीसीसीसी)। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार तक सभी राज्यों-केंद्र शासित क्षेत्रों के 483 जिलों में 7740 केंद्रों की पहचान की गई है जिनमें राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के अस्पताल और देखभाल केंद्रों के साथ ही केंद्र सरकार से संबद्ध अस्पताल भी शामिल हैं। इसमें कहा गया कि कुल 6,56,769 पृथक बिस्तर हैं जिनमें से 3,05,567 संक्रमण के पुष्ट मामलों के लिए जबकि 3,51,204 संक्रमण के संदिग्ध मामलों के लिए हैं।

ऑक्सीजन की सुविधा से युक्त 99, 492 बिस्तर हैं जबकि 1,696 में पाइपलाइन से ऑक्सीजन देने की सुविधा है, इसके अलावा 34,076 आईसीयू बिस्तर हैं। केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से अनुरोध किया गया है कि लोगों की जानकारी के लिए अपनी वेबसाइटों पर तीनों तरह के कोविड-19 समर्पित केंद्रों की जानकारी अपलोड करें और 32 राज्यों व केंद्र शासित क्षेत्रों ने ऐसा कर भी दिया है जबकि अन्य इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में कोविड-19 की जांच क्षमता को और बढ़ाए जाने की जरूरत के मद्देनजर शक्ति प्राप्त समूह द्वारा उच्च क्षमता वाली मशीन की खरीद की अनुशंसा को मंजूरी दी गई थी। बयान में कहा गया कि द कोबास 6800 जांच मशीन को यहां एनसीडीसी में सफलता पूर्वक लगा दिया गया है। एनसीडीसी दिल्ली, एनसीआर, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और कई दूसरे राज्यों की जरूरत के मुताबिक नमूनों की जांच में मदद कर रहा है। एनसीडीसी अभी प्रतिदिन 300-350 नमूनों की जांच करने की क्षमता रखता है लेकिन कोबास 6800 के आने के साथ ही उसकी क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से इजाफा होगा।

कोबास 6800 मशीन से 24 घंटे में 1200 नमूनों की जांच हो सकती है। अब तक कुल 19357 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जिनमें से बीते 24 घंटे में ही 1511 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इससे लोगों के ठीक होने की दर 30.76 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...