back to top

भारत में पिछले 24 घंटे में 75,083 नए आए मामले, कुल संख्या 55,62,663

नई दिल्ली। भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लेागों के ठीक होने की दर बढ़कर 80.86 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 76 हजार से कम नए मामले सामने आए।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 75,083 नए मामले सामने आए जबकि 1,01,468 लोग संक्रमणमुक्त हुए। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 75,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 55,62,663 हो गए। वहीं, 1,053 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 88,935 हो गई। कुल 44,97,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मौत की दर 1.60 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,75,861 मरीजों का कोरोना वायरस के लिए इलाज जारी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.54 प्रतिशत है। भारत में आठ सितम्बर के बाद पहली बार 76 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। आठ सितंबर को 75,809 नए मामले सामने आए थे। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितंबर को 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 सितम्बर तक कुल 6,53,25,779 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई। आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,053 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 344 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 122, उत्तर प्रदेश के 88, पश्चिम बंगाल के 62, तमिलनाडु के 60, आंध्र प्रदेश के 51, पंजाब के 47, मध्य प्रदेश के 37 और दिल्ली के 32 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 88,935 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 33,015 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 8,871, कर्नाटक के 8,145, आंध्र प्रदेश के 5,410, उत्तर प्रदेश के 5,135, दिल्ली के 5,014, पश्चिम बंगाल के 4,421, गुजरात के 3,336, पंजाब के 2,860 और मध्य प्रदेश के 2,007 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...