back to top

यूपी में कोरोना संक्रमितों के 6,895 नये मामले

  • लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी की स्थिति जस की तस

  • लखनऊ में 904 संक्रमित, 15 मौतें

लखनऊ। यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात यह है कि जिस तेजी से जांच की जा रही है उसी के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी की स्थिति भयावह होती जा रही है। स्थिति यह है कि बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,895 नये मामले सामने आये।

इनमें से अकेले लखनऊ में ही 904 संक्रमित मिले हैं। यहां चौबीस घंटे में 15 मौतें हुई, अब यहां मौतों की संख्या बढ़कर 539 हो गयी है। सूबे में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 113 और मौतें हुई। ऐसे में अबतक इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4604 हो गयी है। अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,24,090 हो गयी है।

राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की मौतों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, सोमवार को जहां लखनऊ में जहां 8 लोगों की मौत हुई थी वहीं मंगलवार को यह संख्या 15 पहुंच गयी। अन्य जिलों की बात की जाये तो कानपुर में 409, प्रयागराज में 387, गोरखपुर में 196, गाजियाबाद में 273, वाराणसी में 192, गौतमबुद्धनगर में 152, बरेली में 143, मुरादाबाद में 279, अलीगढ़ में 191, सहारनपुर में 110, झांसी में 126, बाराबंकी में 124, देवरियां में 70, बलिया में 89, आगरा में 131, महाराजगंज में 120, मुजफ्फरनगर में 140 कोरोना संक्रमित नये मामले जांच में आयें। मौतों के मामले में अभी तक कानपुर नगर आगे था परन्तु मंगलवार को लखनऊ में मौतों की संख्या 539 पहुंच गयी।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,48,118 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 77,84,281 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 6895 नये मामले आये है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 67,335 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में कोरोना के 6680 लोग उपचारित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 35,293 लोग हैं। प्रदेश में सरकारी कार्यालयों एवं महत्वपूर्ण संस्थानों में 64,453 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये जा चुके है। इनके माध्यम से 7,48,354 लोगों का लक्षणात्मक चिन्हांकन किया गया है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,03,136 क्षेत्रों में 3,52,282 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,33,64,211 घरों के 11,62,99,938 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये गये। जिससे लोगों की सघन प्राथमिक जांच हो सके।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...