back to top

यूपी में सामने आये 6711 नये केस, अब तक 2,16,901 संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 66 और लोगों की मौत गई जिन्हें मिलकार अबतक प्रदेश में कुल 4,112 लोगों की इस महमारी में जान चुकी है। वहीं, इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,711 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 66 और लोगों की मौत के साथ प्रदेश में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,112 हो गई। सबसे ज्यादा आठ मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है।

इसके अलावा कानपुर नगर में सात, गोरखपुर में छह, प्रयागराज और अयोध्या में चार-चार, वाराणसी तथा इटावा में तीन-तीन, मेरठ-लखीमपुर खीरी- सिद्धार्थनगर- बहराइच -र्फुखाबाद में दो-दो तथा गौतमबुद्ध नगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी, शाहजहांपुर, महाराजगंज, हरदोई, बुलंदशहर, सीतापुर, उन्नाव, बिजनौर, सोनभद्र, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, रायबरेली, ललितपुर, अमेठी, औरैया तथा बांदा में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 के 6,711 नए मरीज सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में 5,731 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 869 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 473, प्रयागराज में 459, गौतम गौतमबुद्ध नगर में 238, मेरठ में 232, गोरखपुर में 221 और बरेली में 208 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 2,16,901 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त 64,028 मरीजों का राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...