back to top

देश में कोविड-19 के 66,732 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 71 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 66,732 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 71,20,538 हो गए हैं। एक दिन में संक्रमण के कारण 816 और मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,09,150 तक पहुंच गई।

लगातार चौथे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,61,853 है, जो कि कुल मामलों का 12.10 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 11 अक्टूबर तक कुल 8,78,72,093 नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 9,94,851 नमूनों की जांच की गई। देश में हुई 816 मौत में से 309 मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि कर्नाटक में 75, तमिलनाडु में 65, पश्चिम बंगाल में 59, उत्तर प्रदेश में 41, पंजाब में 35, आंध्र प्रदेश में 30 और दिल्ली में 29 मरीजों की मौत हुई है।

देश में अब तक हुई कुल 1,09,150 मौत में से 40,349 महाराष्ट्र में, 10,252 तमिलनाडु में, 9,966 कर्नाटक में, 6,394 उत्तर प्रदेश में, 6,224 आंध्र प्रदेश में, 5,769 दिल्ली में, 5,622 पश्चिम बंगाल में, 3,833 पंजाब में और 3,566 गुजरात में हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य बीमारियों के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...