back to top

उप्र में कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले आए सामने

1744 एक्टिव केस, 1759 लोग हुए स्वस्थ्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रदेश के 74 जिलों में 65 पॉजिटिव मामले आये हैं। इसके साथ प्रदेश में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3729 हो गयी है। इस समय प्रदेश में संक्रमण के कुल एक्टिव केस 1744 हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेससवार्ता में बताया कि प्रदेश के सभी एक्टिव केस प्रदेश के 69 जिलों में हैं। अब तक 1759 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो कर उनके घरों को भेजे जा चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को 268 पूल टेस्टिंग में 1340 सैंपल टेस्ट किये गये, जिसमें 22 पूल पॉजीटिव पाये गये। प्रदेश में चिकित्सा विभाग की 71,916 सर्विलांस टीमों के माध्यम से सर्वेक्षण में 2.96 करोड़ लोगों का सर्वे कर लक्षण के आधार पर सैंपलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कंट्रोल रूम से कॉल किया जा रहा है। उन से सम्पर्क करके उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं व आवश्यक सलाह भी दे रहे हैं। कुछ लोग पॉजिटिव भी निकले हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं, उनके लिए एक प्रोटोकॉल बनाया गया है। जिन श्रमिकों में थर्मल स्क्रीनिंग करने पर लक्षण नहीं पाए जाते हैं, उन्हें 21 दिन के होम क्वारंटाइन में घर भेजा जा रहा है। जिनमें भी लक्षण पाए जाते हैं, उनकी टेस्टिंग आरटीपीसीआर के माध्यम से कराई जा रही है। अगर वे पॉजिटिव आते हैं तो उनको चिकित्सालयों में भर्ती कराया जा रहा है। अगर वे निगेटिव आ रहे हैं तो उन्हें 7 दिन तक रोक कर फिर से परीक्षण करके 14 दिनों के होम क्वारंटाइन में भेजने की व्यवस्था की गई है।

प्रसाद ने कहा कि अगर किसी को भी संक्रमण के लक्षण महसूस होते हैं तो वह स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800 180 5145 पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारे विशेषज्ञ बताएं कि आपको अपना परीक्षण कराना चाहिए तो आप अपना परीक्षण जरूर कराएं। अगर कोई पॉजिटिव आता है तो उनकी चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रामक बीमारी है, जो किसी को भी हो सकती है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की हीनता या शर्म का कोई प्रश्न नहीं उठता है। अगर किसी को कोई लक्षण महसूस होते हैं तो वह तत्काल सामने आए, अगर कोई पॉजिटिव हुआ तो उसका नि:शुल्क परीक्षण व इलाज, राज्य सरकार करवाएगी।

प्रसाद ने कहा कि इस समय बहुत जरूरी है कि लोग साबुन, पानी से हाथ धोते रहें, मुंह और नाक को मास्क, रूमाल, दुपट्टे या गमछे आदि से ढक कर रखें, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग (2 गज की दूरी) का पालन करें। घर से अनावश्यक रूप से न निकलें। संक्रमण से बचाव ही एक मात्र रास्ता है, इस पर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...