back to top

प्रदेश में कोरोना के 65 नये मामले, दो और की मौत

लखनऊ में 11 मिले संक्रमित, चार लौटे थे केरल से
योगी ने दिये जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के आदेश
48 जिलों में संक्रमण का एक भी नया मामला नही
अब तक 4.89 करोड़ से ज्यादा को लगा टीका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ चुकी है। रोजाना हर एक दिन जहां टेस्टिंग में नया रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, वहीं पॉजिटिव आने वाले सैंपल में कमी होती जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 672 है वहीं सबसे ज्यादा आबादी वाले यूपी ने अपने से आधी आबादी वाले प्रदेशों की तुलना में कोरोना संक्रमण पर तेजी से लगाम लगायी है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से यूपी में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिली है।

यूपी में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है। प्रदेश में अब तक कुल 6,62,17,000 से ज्यादा कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। जो देश के दूसरे राज्यों से कहीं ज्यादा है। देश के दूसरे प्रदेशों में जहां टीकाकरण व जांच की प्रक्रिया की गति धीमी हैं वहीं रोजाना तेजी से संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में महज 65 नये मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि दी को मौत हो गयी। इस दौरान 34 मरीजों ने कोरोना को मात दी। राजधानी लखनऊ में भी 11 संक्रमित मिले हैं। इनमें मलिहाबाद क्षेत्र से चार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं, इनके संपर्क में आये लोगों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करायी गयी, जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। लखनऊ में केरल से लौटे चार अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

पिछले 24 घंटों में 2.28 लाख से ज्यादा कोविड सैंपल की जांच की गयी। जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत व रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत दर्ज किया गया। बता दें कि अब तक 16,85,125 से ज्यादा प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, बदायूं, एटा, फरुर्खाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। पिछले 24 घंटों में हुई टेस्टिंग में 48 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस उजागर नहीं हुआ वहीं 26 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाये गये।

 

प्रदेश में तेजी से की जा रही टेस्टिंग के अलावा तेजी से टीकाकरण भी किया जा रहा है। दूसरे प्रदेशों की अपेक्षा यूपी ने टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा टीके की डोज देकर देया के दूसरे प्रदेशों के समक्ष नजीर पेश की है। अब तक उत्तर प्रदेश में 4.89 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 4.10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...