back to top

देश में कोविड-19 के 64,553 नए मामले आए सामने

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24 लाख के पार चली गई जबकि इनमें से 17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 17,51,555 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के ठीक होने की दर सुधर कर 71.17 प्रतिशत हो गई है।

देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गई है और पिछले 24 घंटे में 1,007 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है।

मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6.60 लाख संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.88 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। आईसीएमआर के अनुसार, देश में 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,48,728 नमूनों की जांच की गई।

जिन 1,007 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 413 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद तमिलनाडु (119), कर्नाटक (103), आंध्र प्रदेश (82), पश्चिम बंगाल (56), उत्तर प्रदेश (50), पंजाब (31), गुजरात (18), मध्य प्रदेश (17), दिल्ली (14), झारखंड (12), जम्मू-कश्मीर (11), राजस्थान (11) और बिहार (10) में लोगों की मौत हुई।

इनके अलावा, ओडिशा और तेलंगाना में नौ-नौ, असम एवं हरियाणा में आठ-आठ, पुडुचेरी में छह, छत्तीसगढ़ में पांच, केरल एवं उत्तराखंड में तीन-तीन, गोवा और त्रिपुरा में दो-दो, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

देश में संक्रमण से कुल 48,040 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 19,063 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद तमिलनाडु (5,397), दिल्ली (4,167), कर्नाटक (3,613), गुजरात (2,731), आंध्र प्रदेश (2,378), उत्तर प्रदेश (2,280), पश्चिम बंगाल (2,259) और मध्य प्रदेश (1,065) में बड़ी संख्या लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 833, पंजाब में 706, तेलंगाना में 674, हरियाणा में 511, जम्मू-कश्मीर में 509, बिहार में 426, ओडिशा में 314, झारखंड में 209, असम में 169, उत्तराखंड में 143 और केरल में 129 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 114 लोगों, पुडुचेरी में 102, गोवा में 91, त्रिपुरा में 46, चंडीगढ़ में 27, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 22, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 13, लद्दाख में नौ, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में चार, दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मारे गए 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। उसने कहा कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...