back to top

माफिया के कब्जे से मुक्त करायी 64 हजार हेक्टेयर भूमि

मुख्यमंत्री योगी ने किया 524.07 करोड़ की 300 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सिद्धार्थनगर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार विकास के बारे में नहीं सोचती थीं। उनकी सोच अपने परिवार तक ही सीमित थी। जबकि हमारी सरकार की सोच प्रदेश के 24 करोड़ की जनता के विकास की सोच है। पिछली सरकारों में दंगों को प्रोत्साहित कर प्रदेश की छवि को धूमिल करने काम किया गया। पर्व और त्योहारों पर दंगों की बाढ़ आ जाती थी, लेकिन हमारी सरकार में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गरीबों की और सरकारी जमीन को माफियाओं से मुक्त कराने के लिए एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया। माफियाओं के कब्जे से 64 हजार हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया। किसी गरीब या सरकारी भूमि पर किसी माफिया ने हवेली बनाई, तो हमारी सरकार ने उस पर बुलडोजर चलाने का काम किया है। सीएम योगी ने यह बातें रविवार को सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कहीं। इस दौरान उन्होंने जिले की पांच विधानसभाओं में होने वाली 524.07 करोड़ रुपए की 300 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्याम धनी राही, चौधरी अमर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव आदि मौजूद थे। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में ही राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो सका। उन्होंने लोगों से पूछा, राम भक्तों पर गोली चलाने वाले क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा पाते? पीएम मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण कार्य का सपना पूरा हुआ है। भाजपा ने मंदिर निर्माण का जो वादा किया था, वह पूरा करके दिखा दिया है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...