back to top

देश में कोविड-19 के 63,371 नए मामले, 895 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 63,371 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,70,468 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों में बताया गया कि देश में अब 64 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने की दर 87.56 फीसदी हो गई। वहीं संक्रमण से अब तक 1,12,161 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले आठ दिन से लगातार नौ लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार अभी देश में 8,04,528 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल संक्रमित मामलों का 10.92 फीसदी है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 64,53,779 है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा, भारत दुनिया के ऐसे देशों में से एक हैं, जहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोविड-19 से मरने वालों की संख्या कम है। अभी यह 80 है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख मामले सामने आए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 15 अक्टूबर तक 9,22,54,927 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से गुरुवार को 10,28,622 नमूनों की जांच हुई।

देश में पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से सबसे ज्यादा 337 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 85, पश्चिम बंगाल में 62, तमिलनाडु में 49, छत्तीसगढ़ में 46, आंध्र प्रदेश में 38, उत्तर प्रदेश में 36, पंजाब में 29, ओडिशा में 27 और दिल्ली में 26 लोगों की मौत हुई।

वहीं अब तक इस खतरनाक वायरस से 1,12,161 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 41,196, तमिलनाडु में 10,472, कर्नाटक में 10,283, उत्तर प्रदेश में 6,543, आंध्र प्रदेश में 6,357, दिल्ली में 5,924, पश्चिम बंगाल में 5,870, पंजाब में 3,954 और गुजरात में 3,606 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात पर जो दिया है कि संक्रमण से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग किन्हीं और बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के साथ किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े मिलान और पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...