back to top

यूपी में कोरोना से 63 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5061 नए मामले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 63 और मरीजों की मौत हो गई वहीं 5061 नए लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 63 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3486 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 15 मौतें लखनऊ में हुई है। इसके अलावा देवरिया में सात, कानपुर नगर में पांच, प्रयागराज और वाराणसी में तीन-तीन, बरेली, बाराबंकी, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, रायबरेली और ललितपुर में दो-दो तथा चित्रकूट, श्रावस्ती, कौशांबी, बलरामपुर, र्फुखाबाद, फिरोजाबाद, मऊ, बदायूं, संभल, बिजनौर, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बलिया, मेरठ, मुरादाबाद तथा गोरखपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 5061 नए लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 791 नए रोगियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा गोरखपुर में 374, प्रयागराज में 288, कानपुर नगर में 251 और वाराणसी में 210 नए मरीजों का पता लगा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में इस वक्त 54758 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 172140 लोग अब तक कोविड-19 बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 136585 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 5626897 नमूनों की जांच की जा चुकी है जो किसी भी प्रदेश में सर्वाधिक है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...