back to top

यूपी के 6 जिले कोरोनामुक्त

अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर,महोबा व श्रावस्ती में नहीं मिले केस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती जिले कोरोना वायरस से मुक्त हो गए हैं। वहीं, विगत दिवस 38 जिलों में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया जबकि 36 जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 10 से कम रही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों की हुई बैठक में हालात की समीक्षा की गई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए इस संबंध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसके दृष्टिगत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्था को प्रभावी रूप से जारी रखा जाए। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 88 नए मामले प्रकाश में आये हैं। इस अवधि में 140 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। वर्तमान में राज्य में महज।,339 उपचाराधीन मरीज हैं।

 

प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री को सूचित किया गया कि गत 24 घंटे के दौरान कुल 2,60,581 नमूनों की जांच की गई। इस प्रकार राज्य में अब तक कुल 6,18,53,252 नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 98.6 प्रतिशत है। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जनपद अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती अब कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। विगत दिवस 38 जनपदों में कोरोना से संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया है, जबकि 36 जनपदों में इकाई अंक में नए संक्रमित मिले। बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर काफी अधिक है।

 

इसके दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे तथा बस स्टेशन पर रैपिड एंटीजन जांच की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 नियमावली बनायी जाए और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...