back to top

5जी का मूल नेटवर्क भारतीय होगा, जल्द देंगे परीक्षण की अनुमति : प्रसाद

नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को कहा कि 5जी का मूल नेटवर्क भारतीय होगा। उन्होंने कहा कि देश में बने दूरसंचार उपकरणों के जरिए भारत अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी की ओर तेजी से बढ़ेगा। मंत्री ने कहा कि 5जी के लिए परीक्षण का मंच (टेस्टबेड) तैयार है। सरकार परीक्षणों के लिए जल्द मंजूरी देगी।

प्रसाद ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सेवा संस्थान (एनआईसीएसआई) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, हम 2जी, 3जी और 4जी में पिछड़ गए, लेकिन भारतीय 5जी के जरिए भारत 5जी में तेजी से आगे बढ़ेगा। हमने परीक्षण का मंच तैयार कर लिया है और हम इसकी जल्द अनुमति देंगे। मुख्य नेटवर्क भारतीय होगा। दूरसंचार विभाग ने पहले 5जी का परीक्षण 2019 में शुरू करने और अगली पीढ़ी की सेवाएं 2020 में शुरू करने का लक्ष्य रखा था।

हालांकि, 5जी के लिए कुछ स्पेक्ट्रम पर रक्षा मंत्रालय और अंतरिक्ष विभाग के दावों की वजह से इसमें देरी हुई। उद्योग के अनुसार, वैश्विक स्तर पर 100 से अधिक वाणिज्यिक 5जी नेटवर्क शुरू हो चुके हैं। प्रसाद ने कहा कि 5जी बदलाव लाने वाली प्रौद्योगिकी होगी और इससे काफी नए रास्ते खुलेंगे।

मंत्री ने कहा, मैं अन्य ऑपरेटरों सहित निजी क्षेत्र के सभी ऑपरेटरों, एनआईसीएसआई से आग्रह करता हूं कि वे 5जी के उभरते तौर-तरीकों को समझें, उन्हें अपनाएं और नवोन्मेषण करें। 5जी सिर्फ संचार प्रौद्योगिकी नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने वाली प्रौद्योगिकी है और इससे नए रास्ते खुलेंगे। प्रसाद ने कहा कि वह भारत को शीर्ष डेटा अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...