back to top

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 5,447 नए मामले, 77 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5,447 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,824 हो गई है। इस अवधि में 77 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3,294 हो गई है। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,447 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 52,651 उपचाराधीन मामले हैं।

प्रसाद ने बताया कि अब तक 1,57,879 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं। प्रदेश में इस महामारी से अब तक 3,294 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,824 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए लोगों में शून्य से 20 वर्ष तक की आयु के 14.15 प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष तक की आयु के 48.85 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष तक की आयु के 28.43 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु के 8.57 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 1,22,277 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 52,02,557 नमूनों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार देर शाम जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हुईं 77 मौतों में सर्वाधिक मौत लखनऊ और कानपुर में हुईं जहां बारह-बारह रोगियों की जान गई है। प्रयागराज और झांसी में चार -चार रोगियों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक प्रदेश में सर्वाधिक 411 मौत कानपुर में, 335 लखनऊ में, 159 वाराणसी में, 143 प्रयागराज में, 133 मेरठ में, 125 गोरखपुर में, 111 बरेली में और 106 मौत आगरा जिले में हुई हैं। पिछले 24 घंटों में सामने नए मामलों में सर्वाधिक 707 लखनऊ में, कानपुर में 298, प्रयागराज में 276 और रामपुर में 182 मामले सामने आए हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में छह मई को एक लाख जांच हुई थीं। अगली एक लाख जांच होने में 16 दिन का वक्त लगा यानी 22 मई तक जांच की संख्या दो लाख जांच हो गई। फिर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच बढऩी शुरू हो गई। 25 दिन में तीन लाख नमूनों की जांच हुई और 16 जून को पांच लाख का आंकड़ा पार हो गया। उन्होंने बताया कि जांच में निरंतर वृद्घि के साथ आज हमने 52 लाख का आंकड़ा पार किया है और जांच की सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश की है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...