back to top

तीन दिन में 509 पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी के रास्ते भारत छोड़ा

नयी दिल्ली। पिछले तीन दिन में कम से कम 509 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के 12 श्रेणियों के अल्पकालिक वीजा धारकों के लिए भारत में रहने की समय सीमा समाप्त होने के मद्देनजर कई और पाकिस्तानियों के स्वदेश लौटने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 745 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत वापस आ चुके हैं।

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि नौ राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 237 पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल (रविवार) को अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते पाकिस्तान लौट गए, जबकि 25 अप्रैल (शुक्रवार) को 191 और 26 अप्रैल (शनिवार) को 81 पाकिस्तानी नागरिक स्वदेश चले गए। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को 116 भारतीय नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत वापस आए, जिनमें एक राजनयिक भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को 287 भारतीय नागरिक, जबकि 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 342 भारतीयों ने इस मार्ग से स्वदेश वापसी की।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ पाकिस्तानी संभवत: हवाई मार्ग से भी भारत छोड़कर चले गए होंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि, भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे संभवत: अन्य देशों के लिए रवाना हो गए होंगे। दक्षेस वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, चिकित्सा वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है। जिन 12 श्रेणियों का अल्पकालिक वीजा रखने वाले लोगों को रविवार तक वापस जाना है, उनमें आगमन पर वीजा, व्यवसाय, फिल्म, पत्रकार, पारगमन, सम्मेलन, पर्वतारोहण, छात्र, आगंतुक, सामूहिक पर्यटन, तीर्थयात्रा और सामूहिक तीर्थयात्रा वीजा धारी लोग शामिल हैं।

नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तीन रक्षाासैन्य, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया है और उन्हें भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इन रक्षा अताशे के पांच सहायक कर्मियों को भी भारत से जाने के लिए कहा गया है। भारत ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में अपने रक्षा अताशे को भी वापस बुला लिया है। हालांकि, जिन लोगों के पास दीर्घकालिक और राजनयिक या आधिकारिक वीजा है, उन्हें अभी भारत छोड़ने का निर्देश नहीं दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की समय सीमा रविवार को समाप्त होने के मद्देनजर पंजाब के अमृतसर जिले में अटारी सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई भारतीय अपने रिश्तेदारों को विदा करने पहुंचे और उनके चेहरों पर बिछड़ने का दर्द साफ झलक रहा था।

RELATED ARTICLES

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन,बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का निधन हो गया है। 70 वर्ष की...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

अब्दुल्ला ने जंतर-मंतर पर दिए गए बयान के लिए महबूबा परसाधा निशाना, पूछा- माफी कहां है?

श्रीनगर/नई दिल्ली। उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जंतर-मंतर बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार...

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन,बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता-निर्देशक सुनील आनंद का निधन हो गया है। 70 वर्ष की...

कक्षा छह की छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

बलिया। बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा से अश्लील...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...