back to top

यूपी में मिले संक्रमण के 499 नए मरीज़, कुल संख्या हुई 13615

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में फिर से तेज़ी आ गयी है। रविवार को प्रदेश के 75 जिलों से संक्रमण के 499 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 13615 हो गयी है। नए मामलों के साथ संक्रमण से 14 और लोगों की मौत हो गयी है। महामारी से अब तक 399 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को संक्रमण से सबसे ज़्यादा 6 मौतें मेरठ में हुई हैं। अन्य जिलों में आगरा, संभल में 2-2, बुलंदशहर, आजमगढ़, रायबरेली और हरदोई में 1-1 मरीज़ों की मृत्यु हो गयी है।

राजधानी लखनऊ में भी संक्रमित लोगों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को 17 और लोग संक्रमित पाये गये। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के अलावा एसजीपीजीआई का सफाई कर्मी, पीएससी व जीआरपी जवान सहित कृष्णानगर, निरालानगर व बालू अड्डा के मरीज शामिल हैं। प्रदेश में रविवार को सबसे ज़्यादा गौतमबुद्ध नगर में 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा ग़ाज़ियाबाद में 30, मेरठ, जौनपुर में 27-27, बुलंदशहर में 23, कानपुर नगर में 18, अलीगढ में 17, आगरा, बाराबंकी में 15, गोरखपुर में 14, हाथरस में 13, इटावा में 11, फ़िरोज़ाबाद, मथुरा और फरुखाबाद में 10-10 नए मरीज़ मिले हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में मरीज़ों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब रिकवरी रेट बढ़ कर 60.72 फीसदी हो ज़्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ रही है। शनिवार को अब तक की एक दिन में सबसे ज़्यादा 15,762 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 4.56 लाख से अधिक सैम्पल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में 4,948 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। अब तक 8,268 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। पूल टेस्ट के अन्तर्गत कुल 1243 पूल की जांच की गयी, जिसमें 1134 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 99 पूल 10-10 सैम्पल के रहे।

प्रसाद ने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 16,23,027 लाख कामगारों व श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया। ग्राम और मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 1.20 लाख सर्विलांस टीम द्वारा 91,48,721 घरों के 4.66 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। आरोग्य सेतु ऐप से जो अलर्ट जनरेट आने पर कन्ट्रोल रूम द्वारा निरन्तर फोन किया जा रहा है, और अब तक 79,582 लोगों को कन्ट्रोल रूम द्वारा फोन कर जानकारी प्राप्त की गयी।

प्रमुख सचिव ने बताया कि मल्टी स्टोरी टाॅवर के किसी स्टोरी पर संक्रमण मिलने पर उस बिल्डिंग को 21 दिन के बजाय 14 दिन के लिए सील किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी घर से एक से ज्यादा संक्रमण के केस आने पर उस एरिया का 250 मीटर रेडियस या उस मोहल्ले को कन्टेन्मेन्ट जोन बनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...