back to top

यूपी में कोरोना के 487 नए मामले, संक्रमण से 15 और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत हो गई तथा 487 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 15 और लोगों की मौत के साथ राज्य में महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 8529 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 487 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वक्त कोरोना के 10132 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 594641 हो गई है और इनमें से 575980 संक्रमित पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण से उबरने की दर अब बढ़कर 96.86 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 138000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक दो करोड़ 57 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आगामी 16 जनवरी से प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होगा। टीके की पहली खेप प्रदेश के सभी नौ बड़े केंद्रों पर पहुंच चुकी है, जहां से उन्हें विभिन्न जिलों में कोल्ड चेन पॉइंट तक भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि टीका लगाने वाले कर्मियों का प्रशिक्षण तथा कोल्ड चेन संबंधी तमाम इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। प्रसाद ने कहा कि लोगों को उनकी बारी आने पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। तब तक सभी को सतर्क रहना होगा और कम से कम दो से तीन महीने या उससे ज्यादा समय तक पूरी सावधानी बरतनी होगी।

RELATED ARTICLES

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

जैन मंदिर: मंत्रोच्चारण के साथ हुई गोद भराई

काकोरी पंचकल्याणक महोत्सव के लिए भगवान आदिनाथ के माता-पिता और सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी का हुआ अभिनंदनलखनऊ। आशियाना के दिगंबर जैन मंदिर में उपाध्याय रत्न श्री...

आज शनि के नक्षत्र में आएंगे देवगुरु बृहस्पति

4 राशियों की चमकेगी किस्मतलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ उनके नक्षत्र परिवर्तन को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है....

ज्येष्ठ प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत आज, बप्पा की होगी पूजा

सुख, समृद्धि, सन्तति तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती हैलखनऊ। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी का...

कलाकार को आलोचना की चिंता कभी नहीं करनी चाहिए : देविका

एसएनए में कपिला राज की स्मृति में व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं मंत्री संस्कृति एवं...

कलर्स आफ अयोध्या में कई कलाकृतियों ने लिया आकार

अखिल भारतीय कला शिविर का तीसरा दिनलखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...