back to top

भारत में कोविड-19 के 46,790 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में करीब तीन महीने बाद कोविड-19 के दैनिक नए मामले 50,000 से कम आए। कोरोना वायरस संक्रमण के नए दैनिक मामले कम होकर अब 46,790 पर आ गए। इन नए मामलों के साथ देश में अब संक्रमण के कुल मामले 75,97,063 हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कुल 46,790 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 587 और मौतें होने से देश में अब इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 1,15,197 हो गई। देश में इससे पहले कोविड-19 के 50,000 से कम नए मामले 28 जुलाई को आए थे, जिस दिन 47,703 नए मामले सामने आए थे। देश भर में कोविड-19 से एक दिन में होने वाली मौतों की संख्या लगातार दूसरे दिन 600 से कम रही।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 67 लाख के पार हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन आठ लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,48,538 है, जो कुल मामलों का 9.85 प्रतिशत है। देश में अब तक कुल 67,33,328 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 88.63 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 19 अक्टूबर तक देशभर में कुल 9,61,16,771 नमूनों की जांच की गई है।

सोमवार को 10,32,795 नमूनों की जांच हुई। देश में हुई 579 नई मौतों में महाराष्ट्र में 125, कर्नाटक में 64, पश्चिम बंगाल में 63, छत्तीसगढ़ में 56, तमिलनाडु में 49 और दिल्ली में 31 मौतें हुई हैं। देश में इस महामारी से अब तक कुल 1,15,197 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 42,240, तमिलनाडु में 10,691, कर्नाटक में 10,542, उत्तर प्रदेश में 6,685, आंध्र प्रदेश में 6,453, पश्चिम बंगाल में 6,119, दिल्ली में 6,040, पंजाब में 4,029 और गुजरात में 3,643 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...