back to top

यूपी में मिले 4603 नये मामले, 50 और की मौत

  • अब तक मिले 1.40 लाख संक्रमित, मरने वालों का आंकड़ा हुआ 2,280
  • लखनऊ में रिकॉर्ड 14 की गयी जान, 621 की रिपोर्ट पॉजिटिव
  • कानपुर नगर में 358 नये संक्रमित, प्रयागराज में 4 ने तोडा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। गुरुवार को प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना संक्रमण के 4,603 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 1,40,182 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण से प्रदेश में 50 और लोगों की जान चली गयी है।

मरने वालों में प्रयागराज के 4, कानपुर नगर, आजमगढ़, महराजगंज, मिर्ज़ापुर के 3-3, मेरठ, अयोध्या, प्रतापगढ़ के 2-2, ग़ाज़ियाबाद, बरेली, अलीगढ, शाहजहांपुर, हरदोई, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर और बांदा में 1-1 संक्रमण पीड़ित लोगों ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश में अब तक संक्रमण से अब तक 2,280 लोग अपनी जान से हाथ गंवा चुके हैं।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को संक्रमण से रिकॉर्ड 14 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 621 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। लखनऊ में अब तक संक्रमण से 182 लोगों की जान जा चुकी है।

नये मामलों मिले के बाद शहर और उसके आसपास के इलाकों में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 14,941 हो गयी है। एक्टिव केस में लखनऊ लगातार टॉप परफ बना हुआ है। यहां गुरुवार को 7039 एक्टिव मामले हैं। हालांकि, अब तक 8103 मरीज़ इलाज के बाद स्वस्थ्य भी हो चुके हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। महंत नृत्य गोपाल दास की गुरुवार सुबह तबीयत अचानक बिगड़ गई। एंटीजन टेस्ट में संक्रमण के लक्षण पाए गये। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। वह कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा गये थे।

प्रदेश में लखनऊ के बाद गुरुवार को कानपुर नगर में 358, गोरखपुर में 308, प्रयागराज में 220, बलिया में 165, बरेली में 162, सहारनपुर में 123 और मुरादाबाद व वाराणसी में 92-92 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 49,709 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिसमें 22,408 मरीज होम आइसोलेशन, 1653 लोग प्राइवेट हास्पिटल में, 186 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और इसके अलावा बाकी के कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 43,101 लोग होम आइसोलेशन में भेजे गये है जिसमें से 20,398 लोग होम आइसोलेशन का समय पूरा करते हुए पूरी तरह से स्वास्थ्य हो चुके है। प्रदेश में अब तक 88,786 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...