back to top

उत्तर प्रदेश में 4687 की रिपोर्ट पॉजिटिव, 45 और की गई जान

  • संक्रमण के कुल मामले 1.22 लाख हुए, अब तक 2069 की मौत

  • लखनऊ में 684 नये मामले, महामारी से 6 ने तोडा दम

  • कानपुर नगर में 329 नये संक्रमित, 6 और की मृत्यु

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दिन-ब-दिन गहराता चला जा रहा है। रविवार को प्रदेश के 75 जिलों में कोरोना संक्रमण के 4687 नये केस मिले हैं। रविवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक 1,22,609 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
यूपी में संक्रमण से 45 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। मरने वालों में कानपुर नगर के 6, वाराणसी व झांसी के 3-3, बरेली, उन्नाव, पीलीभीत, रायबरेली, लखीमपुर खीरी में 2-2, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, मुरादाबाद, ग़ाज़ीपुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, कुशीनगर, चंदौली, महराजगंज, गोंडा, मथुरा, सिद्धार्थ नगर, औरैया, एटा और श्रावस्ती के 1-1 मरीज़ों की संक्रमण से जान चली गयी है। प्रदेश में अब तक महामारी की चपेट में आने के बाद 2,069 लोग दम तोड़ चुके हैं।
राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। लखनऊ में प्रदेश रविवार को फिर 684 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रदेश में अब तक सबसे ज़्यादा 12,760 संक्रमित राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में मिले हैं।
लखनऊ के संक्रमण से 6 और लोगों की मौत हो गयी। अब यहां महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 147 हो गया है। इस समय शहर में 6082 मरीज हैं। हालांकि, अब तक 6531 इलाज के बाद डिस्चार्ज भी किये जा चुके हैं।
लखनऊ के बाद सबसे ज़्यादा 329 मामले कानपुर नगर में मिले हैं। वहां के अलावा वाराणसी में 300, गोरखपुर में 214, बरेली में 200, प्रयागराज में 180, आजमगढ़ में 107, सहारनपुर में 104, पीलीभीत में 102, जौनपुर में 95 और ग़ाज़ियाबाद में 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
बहराइच के जिलाधिकारी शंभु कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया जा रहा है कि डीएम को सुबह बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हुई। इस पर मेडिकल कॉलेज की टीम ने उनके आवास पर जाकर कोरोना टेस्ट किया। जांच में सैंपल पॉजिटिव पाया गया।
उन्हें आवास पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर आंबेडकर नगर में भी एक दारोगा और एक बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर भी संक्रमित निकले हैं।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश में 47,890 कोरोना के मामले एक्टिव हैं, जिसमें 18,412 मरीज होम आइसोलेशन, 1373 लोग प्राइवेट हास्पिटल में तथा 155 मरीज सेमी पेड फैसिलिटी में और इसके अलावा बाकी के कोरोना संक्रमित एल-1, एल-2, एल-3 के कोरोना अस्पतालों में है।
उन्होंने बताया कि अब तक 72,650 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ्य हो कर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। पूल टेस्ट के तहत शनिवार को 2996 पूल की जांच की गयी, जिसमें 2790 पूल 5-5 सैंपल के और 206 पूल 10-10 सैंपल की जांच की गयी।

RELATED ARTICLES

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

PM मोदी मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...

अस्मिता देव और हर्ष सिंह के ऐतिहासिक स्वर्ण से भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

1990 के आॅकलैंड राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो के पदक खेल बनने के बाद भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...