back to top

यूपी में संक्रमण के 433 नए मामले, अब तक मिले 10536 संक्रमित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में रविवार को 75 जिलों से संक्रमण के 433 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 10536 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। संक्रमण से प्रदेश में सात और लोगों की मौत हो गयी है। संक्रमण के कुल मामलों के साथ ही अब तक महामारी से 275 लोगों की जान जा चुकी है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस समय प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 4076 है, जबकि 6184 पूरी तरह से इलाज के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 11308 सैंपल टेस्ट किये गए। हमारा प्रयास है कि हम टेस्टिंग की संख्या को बढा कर 15000 तक ले जाएं।

प्रसाद ने बताया कि अब लगभग हर जिले के जिला अस्पताल में ट्रू-नेट मशीन स्थापित कर दी गयी हैं। कई जिलों में इसके माध्यम से टेस्टिंग शुरू भी की जा चुकी है। इससे न केवल जांच की बल्कि ऐसे मरीज़ जिनको नॉन-कोविड केयर चाहिए और उनको लेकर कोई शक हो तो ट्रू-नेट से उनकी जांच करके इलाज शुरू हो सकेगा।

प्रसाद ने बताया कि मौजूदा समय में 4175 लोगों को आइसोलेशन में रख कर उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमे से 89 मरीज़ ऑक्सीजन पर और 7 वेंटीलेटर पर हैं। फैसिलिटी क्वारंटाइन में 7763 लोगों को रखा गया है और उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग के तहत शनिवार को पांच-पांच के 1084 और 10-10 के पूल टेस्ट किये गए। पांच-पांच वाले में 128 और 10-10 वाले में 17 पूल पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु पर मिले वाले अलर्ट के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जा रहा है। अब तक 64746 लोगों से संपर्क कर के उनका हाल-चाल लिया जा चुका है।

प्रमुख सचिव ने कहा कि आशा वर्कर्स लगातार प्रवासी कामगारों से सम्पर्क कर रही हैं। अब तक आशा वर्कर्स ने 1360119 लोगों को ट्रैक किया है। इनमे से 1199 लोगों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं और उनके सैंपल लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...